फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cbi investigated and searched documents related to pcs 2015

सीबीआई ने खंगाले पीसीएस परीक्षाओं के दस्तावेज

Thu, 08 Oct 2020 02:03 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
cbi investigated and searched documents related to pcs 2015
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई अपनी जांच का दायरा तेजी से बढ़ाने लगी है। सीबीआई की टीम ने बुधवार को भी कैंप कार्यालय में पीसीएस 2015 समेत पीसीएस 2013 और पीसीएस 2014 की परीक्षाओं एवं एपीएस 2010 से जुड़े आयोग के कुछ लोगों को तलब किया और उनसे पूछताछ की। साथ ही सीबीआई ने आयोग में भी कुछ दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सीबीआई को पीसीएस 2013 और पीसीएस 2014 की परीक्षाओं से संबंधित कई शिकायतें मिली हैं। वहीं एपीएस 2010 की तेजी से चल रही जांच में रोज नई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए सीबीआई ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा लिया है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई टीम के कुछ सदस्य बुधवार को आयोग भी गए थे और उन्होंने कुछ दस्तावेज भी खंगाले। यह दस्तावेज एपीएस 2010 एवं उससे पहले आयोजित हुईं कुछ परीक्षाओं से संबंधित हैं।
विज्ञापन


सीबीआई ने इन परीक्षाओं में चयनित हुए कुछ अभ्यर्थियों से भी पूछताछ की है। सीबीआई की ओर से अचानक तेज हुई जांच को लेकर हड़कंप की स्थिति है। प्रतियोगी छात्रों को उम्मीद है कि इस बार सीबीआई कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed