फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI interrogates many people in fake case against lawyers

प्रयागराज : वकीलों पर फर्जी मुकदमे मामले में सीबीआई ने कई लोगों से की पूछताछ

Thu, 08 Sep 2022 11:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 11:34 PM IST
सार

भूपेंद्र ने खुद के खिलाफ भी दारागंज थाने में फर्जी केस दर्ज कराने का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट ने पिछले महीने इन मुकदमों की जांच सीबीआई को सौंपी थी। साथ ही प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दो महीने के  भीतर सौंपने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
CBI interrogates many people in fake case against lawyers
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

जिले के अलग अलग थानों में दर्ज 46 फर्जी मुकदमों की जांच में जुटी सीबीआई की टीम ने बृहस्पतिवार को कई लोगों से पूछताछ की। थानों से दस्तावेज लिए गए। सीबीआई इन मुकदमों के विवेचकों से भी पूछताछ करेगी। अधिवक्ता भूपेंद्र पांडेय ने हाईकोर्ट में आरोप लगाया था कि वकीलों का एक गैंग है जो झूठे केस दर्ज कराकर मुकदमा वापसी के नाम पर अभियुक्तों से धनउगाही कर बंटवारा कर लेता है। पीड़िता के अनुसूचित जाति का होने के कारण सरकार से धन भी मिलता है। 

विज्ञापन



भूपेंद्र ने खुद के खिलाफ भी दारागंज थाने में फर्जी केस दर्ज कराने का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट ने पिछले महीने इन मुकदमों की जांच सीबीआई को सौंपी थी। साथ ही प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दो महीने के  भीतर सौंपने का आदेश दिया था।
विज्ञापन



सीबीआई की एक टीम ने बुधवार को मऊआइमा थाने से 24 मुकदमों के दस्तावेज लिए। इसके अलावा शिवकुटी, बहरिया, सोरांव व नवाबगंज थाने से भी मुकदमों से संबंधित दस्तावेज एकत्र किए गए। इसके साथ ही उन 46 मुकदमों से संबंधित दस्तावेज भी कब्जे में ले लिए, जिनके संबंध में आशंका है कि इन्हें धनउगाही व पेशबंदी के मकसद से दर्ज कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 सीबीआई की टीम ने बृहस्पतिवार को इन मुकदमों से जुड़े तमाम लोगों से पूछताछ की। इन मुकदमों के वादी, विवेचक, आरोपी और गवाहों की सूची तैयार की गई है। सरकार से अब तक कितने लोगों ने मुकदमों के कारण लाभ लिया है। इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed