फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI file charge sheet against accused Anand Giri and others in Mahant Narendra Giri death case

प्रयागराज: सीबीआई ने महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में आरोपी आनंद गिरि और अन्य के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट 

Sat, 20 Nov 2021 04:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 04:49 PM IST
सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महंत नरेंद्र गिरि मौत के मामले में शनिवार को आरोपी आनंद गिरि और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन
CBI file charge sheet against accused Anand Giri and others in Mahant Narendra Giri death case
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महंत नरेंद्र गिरि मौत के मामले में शनिवार को आरोपी आनंद गिरि और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। महंत नरेंद्र गिरि 20 सितंबर को प्रयागराज में अपने आश्रम में मृत पाए गए थे। 

विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि खुदकुशी प्रकरण में सीबीआई ने करीब दो महीने की जांच के बाद शनिवार को आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र नाथ ने आरोप पत्र देखने के बाद कहा कि चार्जशीट पर संज्ञान लिए जाने के पर्याप्त आधार उपलब्ध हैं। जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए आरोपियों ने भी इस पर कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई।
विज्ञापन


सीबीआई की चार्जशीट में सुसाइड से पहले के वीडियो, सुसाइड नोट और ऑडियो क्लिप को आधार बनाया गया है। इसके अलावा मठ के कर्मचारियों, साधु संतों तथा अन्य लोग, जो नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि से जुड़े हुए थे, ऐसे 154 लोगों के बयान भी इसमें शामिल हैं। चार्जशीट के मुताबिक आनंद गिरि की ब्लैकमेलिंग से नरेंद्र गिरि इतने परेशान हो गए थे, उन्हें और कोई रास्ता नहीं सूझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैकमेलिंग और परेशान किए जाने के पर्याप्त सुबूत भी मिले हैं। आनंद और आद्या लगातार आनंद गिरि से संपर्क में थे। सीबीआई ने धारा 306 और 120 बी के तहत तीनों को दंडित करने की अदालत से याचना की है। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता हरिकृष्ण, सुनील पांडेय, विनीत विक्रम सिंह ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया। 

सीबीआई ने जेल में पहुंचकर लिया था आनंद गिरि का वॉयस सैंपल
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की जांच में जुटी सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को आनंद गिरि का वॉइस सैंपल लिया था। जेल में पहुंचकर सीबीआई की टीम ने विशेषज्ञों की मदद से उसकी आवाज की रिकॉर्डिंग की, जिसे अब जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। दो अन्य आरोपियों आद्या प्रसाद तिवारी व संदीप तिवारी का वॉइस सैंपल भी जल्द ही लिए जाएंगे। 


19 सितंबर को महंत की संदिग्ध हाल में मौत के बाद से सीबीआई मामले की जांच में जुटी है। कुछ दिनों पहले ही उसकी ओर से जेल में बंद तीन आरोपियों समेत कुल पांच लोगों का वॉइस सैंपल लेने की अनुमति कोर्ट से मांगी गई थी। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को सीबीआई की टीम नैनी जेल पहुंची। वहां पहुंचकर टीम ने कुछ देर आनंद गिरि से बातचीत की और इसी दौरान उसकी आवाज का नमूना एकत्र किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed