{"_id":"5d4b34dd8ebc3e6cf470a412","slug":"cbi-arrested-former-mp-atik-ahmed-s-accountant-allahabad-news-ald251636777","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के एकाउंटेंट क किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के एकाउंटेंट क किया गिरफ्तार
विज्ञापन
Atiq Ahmad Byte On FIR Against Him, Allahabad - 04 004
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जेल में कारोबारी को पिटने के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अतीक अहमद के एकाउंटेंट पवन सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।
अतीक अहमद के खिलाफ लखनऊ के आलमबाग निवासी कारोबारी मोहित जायसवाल ने देवरिया जेल में बुलाकर मारपीट करने और 45 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के कागजों पर जबरन साइन कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कारोबारी ने अतीक के साथ उसके बेटे उमर, गुर्गे गुरफान, फारूख, गुलाम, इरफान को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले के तूल पकड़ने पर इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई। सीबीआई ने 17 जुलाई को अतीक के प्रयागराज स्थित आवास समेत उसके कई ठिकानों पर भी छापेमारी की थी।
कारोबारी मोहित जायसवाल ने एकाउंटेंट पवन कुमार सिंह निवासी इंदिरा नगर, लखनऊ के भी घटना के वक्त जेल में मौजूद रहने का आरोप लगाया था। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि अतीक ने वहां मौजूद एकाउंटेंट पवन से ही कागज लाकर उसमें दस्तखत कराने को कहा था। पवन की ओर से दिए गए कागज में ही उसके और आरती जायसवाल के नाम सभी कंपनियों से त्यागपत्र देने संबंधी कागजात मौजूद थे। उन्हीं कागजों में उससे अतीक ने जबरन दस्तखत कराए। सीबीआई के डीएसपी प्रशांत श्रीवास्तव ने मंगलवार को पवन को लखनऊ से गिरफ्तार करके उसे सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। पूछताछ के लिए सीबीआई ने तीन दिन की पुलिस रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। उधर, अतीक के अधिवक्ता शौलत हनीफ ने पूरे मामले को पेशबंदी का बताया है।