Prayagraj : पूर्व आईपीएस समेत 17 के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी में केस दर्ज, पत्नी की शिकायत पर हुई कार्रवाई
वादिनी बाघम्बरी गद्दी, अल्लापुर की निवासिनी हैं। आरोप लगाया कि रामेंद्र विक्रम सिंह निवासी नेहरू एन्क्लेव, विश्वास खण्ड-3 लखनऊ, वर्तमान पता बाघम्बरी गद्दी अल्लापुर, ने अपने 16 सहयोगियों के साथ मिलीभगत करके बेईमानी की मंशा से उनके फर्जी हस्ताक्षर करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व आईपीएस रामेंद्र विक्रम सिंह समेत 17 पर धोखाधड़ी, जालसाजी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उनकी पत्नी उमा सिंह का आरोप है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी को नुकसान पहुंचाने व धन के दुरुपयोग के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए गए। कोर्ट के आदेश पर शिवकुटी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।
वादिनी बाघम्बरी गद्दी, अल्लापुर की निवासिनी हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि वह श्री बलराम शैक्षिक एवं समाज सुधार समिति, सिरहरी मेजा, प्रयागराज की सचिव हैं। समिति बलराम सिंह स्मारक महाविद्यालय, दिघारगढ़, बलिया संचालित करती है और वह उसकी प्रबंधिका भी हैं। आरोप लगाया कि रामेंद्र विक्रम सिंह निवासी नेहरू एन्क्लेव, विश्वास खण्ड-3 लखनऊ, वर्तमान पता बाघम्बरी गद्दी अल्लापुर, ने अपने 16 सहयोगियों के साथ मिलीभगत करके बेईमानी की मंशा से उनके फर्जी हस्ताक्षर करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार किए।
धन के दुरुपयोग केलिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराने का आरोप
इसके अलावा 2017-2018, 2018-2019, 2019- 2020, 2020-2021, 2021-2022 और 2022-2023 के लिए सोसाइटी के सामान्य निकाय के सदस्यों की एक सूची तैयार की। इसमें उनके फर्जी हस्ताक्षर करके 16 सदस्यों के साथ षडयंत्र करके फर्जी दस्तावेज बनाया। साथ ही सहायक रजिस्ट्रार के कार्यालय में जमा कराए। इन दस्तावेजों को सोसायटी के सदस्यों व पदाधिकारियों को धोखा देने, सोसायटी को नुकसान पहुंचाने, धन का दुरुपयोग करने आदि के लिए तैयार किया गया। इसकी सूचना एसएचओ शिवकुटी समेत तमाम अफसरों को देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई। शिवकुटी प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह हुए नामजद
1. रामेंद्र विक्रम सिंह 2. ममता पत्नी अशोक कुमार निवासी 56, अलकापुरी, प्रतापनगर, जिला आगरा। 3. सावित्री सिंह पत्नी सुरजन, निवासी एमआईजी-2. सेक्टर- ई. अलीगंज, जिला लखनऊ। 4. राधा पत्नी बालक राम निवासी 1बी / 82ए.बाघंबरी रोड जिला प्रयागराज। 5. सुरेश मिश्र पुत्र राजदेव मिश्र, निवासी ग्राम रामगढ़ पोस्ट गंगापुर जिला बलिया। 6. प्रदीप भट्टाचार्य पुत्र रवीन्द्र भट्टाचार्य, निवासी उत्कर्ष अपार्टमेंट तुला रामबाग, जिला प्रयागराज वर्तमान पता यूजी 201 उत्कर्ष अपार्टमेंट, तुला रामबाग, जिला प्रयागराज 211006 7. रवीन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी मानिकपुर, सहसों, जिला प्रयागराज। वर्तमान पता- 711 सोनल अपार्टमेंट, 36 एएन झा मार्ग, प्रयागराज-211002 8. डाॅ. श्रीप्रकाश पांडे पुत्र ददद्दन पाण्डेय, निवासी त्रिलोकपुर, रेवती, जिला बलिया 9. डाॅ. हृदयांचल शुक्ल पुत्र प्रदीप निवासी अलादातपुर, आनापुर, जिला प्रयागराज। 10. नीतू तिवारी पत्नी संजय तिवारी, निवासी दिघरगढ़, जिला बलिया। 11. अब्दुल रहमान पुत्र अबसार अहमद उस्मानी, निवासी अकबरपुर, सल्लाहपुर, जिला प्रयागराज। 12. परमानन्द पांडेय पुत्र सुरेश नाथ पांडेय, निवासी तिनग्राही, जिला बलिया 13. सुरेन्द्र नाथ पांडेय पुत्र राम कृष्ण पांडे, निवासी पिपरांव, कोरांव, जिला प्रयागराज । 14. संजय तिवारी पुत्र छितेश्वर तिवारी, निवासी दिघरगढ़, जिला बलिया। 15. सहेन्द्र सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह, निवासी सिलौन्धी कला, जिला प्रयागराज। 16. परमात्मा नन्द पांडेय पुत्र नन्द कुमार पांडेय निवासी ग्राम रामपुर, पोस्ट दिघरगढ़ जिला बलिया 17. वीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र अभयराज सिंह निवासी पिपराओर कोरांव जिला प्रयागराज।