फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of fire in Advocate General office Written statements of all parties recorded, report will be submitte

महाधिवक्ता कार्यालय में आग का मामला : सभी पक्षों के कलमबंद बयान दर्र्ज, आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Mon, 25 Jul 2022 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 12:13 AM IST
सार

बीते रविवार की सुबह ही हाईकोर्ट के महाधिवक्ता कार्यालय में आग लग गई थी। इस दौरान वहां रखी फाइलों के जलने की बात सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते  हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की।

विज्ञापन
Case of fire in Advocate General office Written statements of all parties recorded, report will be submitte
Prayagraj News : महाधिवक्ता कार्यालय, हाईकोर्ट। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद  हाईकोर्ट के महाधिवक्ता कार्यालय में आग लगने के मामले में गठित जांच समिति ने सभी पक्षों के बयान कलम बंद कर लिए हैं। रविवार, 17 जुलाई की सुबह महाधिवक्ता कार्यालय में लगी आग की वजह, सोमवार को जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होगी क्योंकि 25 जुलाई को जांच समिति अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री को सौंपेगी।

विज्ञापन



दरअसल बीते रविवार की सुबह ही हाईकोर्ट के महाधिवक्ता कार्यालय में आग लग गई थी। इस दौरान वहां रखी फाइलों के जलने की बात सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते  हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। संबंधित कमेटी की ओर से बीते एक सप्ताह के दौरान हर पक्ष से वार्ता की गई।
विज्ञापन



उनके बयान दर्ज किए गए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग के अफसरों एवं कर्मचारियों के साथ वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों के भी बयान दर्ज हुए। रविवार को भी जांच टीम महाधिवक्ता कार्यालय पहुंची। वहां कुछ जांच करने के बाद अफसर सीधे सरकिट हाउस पहुंचे। बताया जा रहा है कि रविवार को ही रिपोर्ट की फाइनल ड्राफ्टिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) की बीते दिनों सौंपी गई रिपोर्ट का भी अध्ययन किया गया। इस बारे में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री का कहना है कि अभी उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली है। सोमवार को रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद ही तय होगा कि आगे क्या किया जाए।


कल से खुल सकता है महाधिवक्ता कार्यालय 
महाधिवक्ता कार्यालय मंगलवार, 26 जुलाई से खुल सकता है। बीते दिनों महाधिवक्ता कार्यालय को 25 जुलाई तक बंद करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन मंगलवार को कार्यालय खुलने के बाद भी किसी को पांचवें तल के ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा। इस दौरान भूतल से पांचवें तल तक को ही खोला जाएगा। हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय सोमवार को लिया जाएगा। कार्यालय खोले जाने के पूर्व सोमवार को उसका एक बार फिर से निरीक्षण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed