फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of death due to poisonous liquor: what is the secret of the explosion brand Daru, which has lost so many lives

जहरीली शराब से मौत का मामला : आखिर क्या है धमाका ब्रांड दारू का राज, जिससे चली गई इतने लोगों की जान

Tue, 24 Nov 2020 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 24 Nov 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Case of death due to poisonous liquor: what is the secret of the explosion brand Daru, which has lost so many lives
prayagraj news - फोटो : prayagraj

फूलपुर में जहरीली शराब से हुई सात मौतों और करीब डेढ़ दर्जन लोगों के गंभीर होने के मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। चौराहे और दुकानों पर बैठे लोग इस बात को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं कि सरकारी देशी शराब के ठेके पर यह जहरीली शराब आखिर कहां से आई। यदि जहरीली शराब नहीं थी तो एक दिन में सात-सात मौते कैसे हो गई।

विज्ञापन


इस बात को लेकर अभी चर्चा थमी नहीं थी कि इसी बीच जहरीली शराब से काल के गाल में समाएं एक व्यक्ति के परिजनों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सरकारी ठेके से धमाका नाम से लाई गई सीसी की शराब पीने से ही हालत गंभीर हुई और मौत हो गई। आखिर इस धमाका का राज क्या है, यह तो जांच पड़ताल के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। लेकिन यह प्रकरण पुलिस प्रशासन के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

विज्ञापन

फूलपुर पहुंची जांच टीम ने दर्ज किया ग्रामीणों का बयान

जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम मंगलवार को फूलपुर पहुंची। मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र के अमिलिया, खंसार, कोनार, अगरापट्टी, साहित आस पास के गांवों में जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों का बयान दर्ज किया और वापस लौट गई। इस दौरान एडीएम प्रशासन एवं तहसीलदार फूलपुर तथा कोतवाली प्रभारी राजकिशोर भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed