फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of carrying son's body on shoulder Human Rights Commission recorded Bajrangi statement

बेटे का शव कंधे पर ले जाने का मामला : मानवाधिकार आयोग ने दर्ज किया बजरंगी का बयान

Wed, 24 Aug 2022 11:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Aug 2022 11:34 PM IST
सार

आयोग के अध्यक्ष ने सीएमओ और सीएचसी प्रभारी का भी घटना को लेकर बयान लिया। जहां पर सीएमओ ने बताया कि करंट लगने के बाद बजरंगी के बेटे का इलाज डीहा के स्थानीय क्लीनिक पर चल रहा था। वहीं पर उनके बेटे की मौत हुई।

विज्ञापन
Case of carrying son's body on shoulder Human Rights Commission recorded Bajrangi statement
Prayagraj News : परिवार के साथ बजरंगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेटे के शव को पोस्टमार्टम हाउस से कंधे पर लादकर करछना तक जाने की घटना में बुधवार को मानवाधिकार आयोग ने पीड़ित पिता बजरंगी का बयान दर्ज किया। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वीके नारायण ने बुधवार को सर्किट हाउस में करछना के सेमरहा गांव निवासी पीड़ित पिता बजरंगी यादव, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।

विज्ञापन



इसके बाद उनका बयान दर्ज किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. नानक सरन और सीएचसी करछना प्रभारी भी मौजूद रहे। आयोग के अध्यक्ष ने सीएमओ और सीएचसी प्रभारी का भी घटना को लेकर बयान लिया। जहां पर सीएमओ ने बताया कि करंट लगने के बाद बजरंगी के बेटे का इलाज डीहा के स्थानीय क्लीनिक पर चल रहा था। वहीं पर उनके बेटे की मौत हुई।
विज्ञापन



इसके बाद शव पुलिस लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची थी। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के दिन तैनात फार्मासिस्ट और शव के साथ आए सिपाही का भी बयान दर्ज किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed