फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   case of attempt to murder has been registered against Diwan's son and his accomplices in the bombing case

Prayagraj : बमबाजीकांड में पुलिस की सख्त कार्रवाई, दीवान के बेटे, उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Fri, 07 Apr 2023 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 11:43 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी योजना तीन के सेक्टर तीन में बृहस्पतिवार की देर शाम को भाजपा की जिला मंत्री के टाटा सफारी कार सवार बेटे पर की गई बमबाजी मामले में पुलिस ने दीवान के बेटे और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
case of attempt to murder has been registered against Diwan's son and his accomplices in the bombing case
बेटे विधान सिंह और पति के साथ झूंसी थाने सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंची भाजपा नेत्री लक्ष्मी सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी योजना तीन के सेक्टर तीन में बृहस्पतिवार की देर शाम को भाजपा की जिला मंत्री के टाटा सफारी कार सवार बेटे पर की गई बमबाजी मामले में पुलिस ने दीवान के बेटे और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। शुक्रवार की देर शाम तक आरोपी दीवान का बेटा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था।

विज्ञापन


पूछताछ के लिए पुलिस ने दीवान को हिरासत में लिया है। बमबाजी में टाटा सफारी कार के आगे का शीशा चिटक गया था। पूरी वारदात घटनास्थल के सामने लगे मकान के सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई थी। उसी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


गंगापार के सहसों विकास खंड के थानापुर ग्रामसभा की महिला प्रधान विजयलक्ष्मी सिंह चंदेल पिछले कई साल से झूंसी की आवास विकास कालोनी योजना तीन में रहती हैं। वह भाजपा की जिला मंत्री भी हैं। भाजपा नेत्री का बेटा विधान सिंह बृहस्पतिवार की देर शाम तकरीबन आठ बजे टाटा सफारी कार से सेक्टर तीन स्थित मौसी के घर गया था। घर के पास ही वह कार में बैठकर अपनी मां और मौसी के आने का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में उसके साथ दोस्त प्रांशू यादव भी था। इसी दौरान दो बाइक पर चार युवक वहां पहुंचे। पहले सभी बाइक से सभी युवक सफारी से आगे निकल गए। कुछ दूर जाने के बाद वे दोबारा लौटे और चलती बाइक से ही टाटा सफारी पर एक के बाद एक दो बम फेंक दिया। बमबाजी में सफारी कार के आगे का शीशा चिटक गया। अचानक हुई बमबाजी से डरा-सहमा विधान अपने दोस्त प्रांशू के साथ गाड़ी लेकर मौके से जान बचाकर भाग निकला।

घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। देर रात को झूंसी की गंगादीप कालोनी में रहने वाले पुलिस के दीवान शिवबचन यादव के पुत्र शिवम यादव और उसके दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने शिवम और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

पूरी वारदात घटनास्थल के साामने वाले मकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार की देर शाम तक मुख्य आरोपी शिवम यादव पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। पुलिस ने दीवान शिवबचन यादव को हिरासत में लिया है।

जिला मंत्री ने जताया जान का खतरा, सुरक्षा देने जाने की मांग

भाजपा की जिला मंत्री एवं थानापुर ग्रामसभा की महिला प्रधान विजयलक्ष्मी सिंह चंदेल ने बृहस्पतिवार की देर शाम को बेटे पर किए गए जानलेवा हमले के बाद अपनी जान का भी खतरा जताया है। लक्ष्मी सिंह चंदेल का कहना है कि टाटा सफारी गाड़ी से वह भी रोजाना चलती हैं। ऐसे में उन पर जानलेवा हमला किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में महिला प्रधान लक्ष्मी सिंह चंदेल ने पुलिसिया सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed