फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed against Seema Mishra, daughter of former MLA Vijay Mishra

प्रयागराज : बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र की बेटी पर रंगदारी और जान से मारने की धमकी का मुकदमा

Fri, 06 May 2022 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 May 2022 07:03 PM IST
सार

शहर के कैंट इलाके में अल्कापुरी कॉलोनी के रहने वाले राम आसरे मिश्र कारोबारी हैं। उनका आरोप है कि 22 अप्रैल को वह जार्जटाउन इलाके में एक निजी अस्पताल में डॉक्टर के पास गए थे। वह डॉक्टर को दिखाकर बाहर निकले तो उनकी कार में एक अज्ञात व्यक्ति बैठ गया।

विज्ञापन
Case filed against Seema Mishra, daughter of former MLA Vijay Mishra
पूर्व विधायक विजय मिश्र और बेटी सीमा मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जेल में बंद ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। विजय की बेटी सीमा मिश्रा के खिलाफ कारोबारी रामआसरे ने रंगदारी, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पूर्व विधायक को छुड़ाने के नाम पर उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। जार्जटाउन पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन



शहर के कैंट इलाके में अल्कापुरी कॉलोनी के रहने वाले राम आसरे मिश्र कारोबारी हैं। उनका आरोप है कि 22 अप्रैल को वह जार्जटाउन इलाके में एक निजी अस्पताल में डॉक्टर के पास गए थे। वह डॉक्टर को दिखाकर बाहर निकले तो उनकी कार में एक अज्ञात व्यक्ति बैठ गया। तमंचा सटाकर उसने धमकी दी कि पूर्व विधायक विजय मिश्र को जेल से छुड़ाने के लिए एक करोड़ रुपये का इंतजाम कर लो। वरना तुम्हारे बेटे को जिंदा नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन



धमकी से कारोबारी डर गए। वह 25 अप्रैल को बेटे के विवाह के संबंध में प्रतापगढ़ स्थित गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। आरोप है कि तभी पूर्व विधायक की बेटी सीमा मिश्रा ने दो अज्ञात व्यक्तियों को रकम लेने के लिए गांव भेजा। रुपये से देने से इंकार करने पर दोनों ने धमकी दी कि रुपये दो वरना तुम्हारे बेटे को जान से मार देंगे और पूरे खानदान को झूठे मुकदमे में फंसा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कारोबारी ने मामले की तहरीर जार्जटाउन थाने में तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तब पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की। जार्जटाउन इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले में सीमा मिश्रा और दो अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सीमा मिश्रा सपा के टिकट पर भदोही से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।

दहशत में स्थगित कर दी बेटे की शादी 
कारोबारी का आरोप है कि 2020 में सीमा मिश्रा के परिवार से उनके बेटे के लिए रिश्ता आया था। जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। इससे रंजिश रखते हुए सीमा मिश्रा ने उन्हें धमकाया और यहा भी चेतावनी दी कि तुम्हारे बेटे का विवाह नहीं होने देंगे। राम आसरे ने बेटे का दूसरी जगह विवाह तय कर दिया तो उनके बेटे पर दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया।


कारोबारी का दावा है कि क्राइम ब्रांच की जांच में आरोप फर्जी मिले। आरोप है कि इसके बाद फिर से एक अन्य महिला के साथ साजिश करके उनके बेटे के खिलाफ जार्जटाउन थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया। कारोबारी का आरोप है कि उनके बेटे की 27 अप्रैल को शादी तय थी। लेकिन धमकी से डर कर बेटे की शादी स्थगित करनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed