{"_id":"63077cb2f0cf7d42645323ab","slug":"case-filed-against-inspector-under-various-sections-including-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : दरोगा के खिलाफ किशोरी से दुराचार समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : दरोगा के खिलाफ किशोरी से दुराचार समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
Thu, 25 Aug 2022 07:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Aug 2022 07:14 PM IST
सार
आरोप है कि इसके बाद कई दिनों तक किशोरी को थाने में रखा गया। 30 जून को उसे न्यायालय में पेश किया गया। किशोरी के पिता ने थाने के दरोगा महेंद्र सिंह पर बेटी को शराब पिलाकर जबरन दुराचार करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए न्यायालय की शरण ली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महेशगंज थाने में तैनात दरोगा के खिलाफ नाबालिग से दुराचार समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की को बगल के गांव की एक किशोरी ने नौकरी का झांसा देकर फर्रुखाबाद ले जाकर बेच दिया। मामले की शिकायत के बाद महेशगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 जून को किशोरी को बरामद किया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद कई दिनों तक किशोरी को थाने में रखा गया। 30 जून को उसे न्यायालय में पेश किया गया। किशोरी के पिता ने थाने के दरोगा महेंद्र सिंह पर बेटी को शराब पिलाकर जबरन दुराचार करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर महेशगंज पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ नाबालिग से दुराचार समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन