{"_id":"68322074a1215e3c200f10dd","slug":"case-filed-against-12-people-for-sand-mining-in-turtle-sanctuary-area-allahabad-news-c-407-1-sald1005-2816-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में बालू खनन के आरोप में 12 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में बालू खनन के आरोप में 12 पर केस
विज्ञापन
कछुआ सेंचुरी क्षेत्र गोगांव गंगा घाट पर गैरकानूनी तरीके से बालू खनन करने के आरोप में वन विभाग ने 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मेजा के परानीपुर गंगा घाट से गोगांव मिर्जापुर तक कछुआ सेंचुरी क्षेत्र घोषित है। उच्च न्यायालय ने कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में बालू खनन पर रोक लगाई है। लेकिन, आरोप लगाया जाता है कि यहां बड़े पैमाने पर बालू खनन हो रहा है। वन क्षेत्राधिकारी मेजा अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात में गोगांव गंगा घाट पर छापामारी की गई। वहां पर खनन में संलिप्त लोग ट्रैक्टर और जेसीबी लेकर भाग गए। उन्होंने बताया कि खनन में संलिप्त लोगों में साधू मांझी, हरिशंकर मांझी, तौलन मांझी, छैल बिहारी, अभयराज, विनोद, जगन्नाथ मांझी, लखन लाल, बसंत लाल, परानू, रामसजीवन, अनुज निवासी गोगांव थाना जिगना मिर्जापुर के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मोटर चलित नाव द्वारा बालू का अवैध खनन करते पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। छापा मारने के दौरान दरोगा अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामचन्द्र यादव, राजदीप, अवधेश कुमार शामिल रहे। संवाद