फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cargo vans abducted driver robbed

ड्राइवर को अगवा कर मालवाहक वैन लूटा

Sun, 02 Oct 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 02 Oct 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
Cargo vans abducted driver robbed
घायल सपा नेता का भाई व बरामद असलहे - फोटो : amar ujala
हंडिया (इलाहाबाद)। हंडिया इलाके में हाईवे पर शुक्रवार रात बैरगिया नाले के पास बोलेरो सवार चार बदमाशों ने आरटीओ अफसर बनकर मालवाहक वैन के ड्राइवर को अगवा कर लिया। ड्राइवर को बोलेरो में जबरन बैठा लिया और चार घंटे तक घुमाते रहे। रात करीब दो बजे बोलेरो सवार बदमाश ड्राइवर को भेस्की गांव के सामने सड़क पर उतारकर लोड मालवाहक वैन लेकर भाग निकले। पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन

अतरसुइया के पवन कुमार शुक्ला कारोबारी हैं। जीरो रोड पर उनकी बिस्किट की एजेंसी है। शुक्रवार रात चालक सोनू वर्मा मालवाहक वैन में बिस्किट लोड कर वाराणसी के लिए चला। हंडिया हाईवे पर बैरगिया नाले के पास बोलेरो से आए चार युवकों ने गाड़ी रोकी और ड्राइवर सोनू को बताया कि वे आरटीओ अफसर हैं। गाड़ी का कागज दिखाओ। सोनू कागज लेकर बोलेरो के पास पहुंचा तो जबरन उसे बोलेरो में बैठा लिया। तीन बदमाश सोनू को अगवा कर निकल गए। जबकि एक बदमाश वैन लेकर निकल गया। बोलेरो सवार बदमाश लगभग 4 घंटे तक चालक को घुमाते रहे। रात लगभग दो बदमाश सोनू को भेस्की गांव के सामने उतारकर भाग निकले। सोनू ने मालिक को सूचना दी तो हंडिया पुलिस पहुंची। सोनू ने बताया कि बदमाश चार की संख्या में थी। उनकी बोलेरो सफेद रंग की थी। उस पर नंबर नहीं लिखा था। इंस्पेक्टर हंडिया ने बताया कि यह स्थानीय बदमाशों की करतूत है। दो संदिग्धों को उठाकर लूट के बारे में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed