प्रयागराज : पूर्व प्रधान समेत दो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, बाइक से आए थे हमलावर
हरेंद्र पुत्र सहदेव मिश्रा निवासी हनुमानपुर, संग्रामगढ़ (प्रतापगढ़) करमाही गांव के पूर्व प्रधान संतोष पुत्र शमशेर का करीबी था। रविवार शाम लगभग छह बजे दोनों किसी काम से फाफामऊ आ रहे थे।
विस्तार
नवाबगंज में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर प्रतापगढ़ से आ रहे पूर्व प्रधान संतोष सिंह (44) की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें उसके साथी हरेंद्र मिश्रा (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात के पीछे प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई जा रही है।
हरेंद्र पुत्र सहदेव मिश्रा निवासी हनुमानपुर, संग्रामगढ़ (प्रतापगढ़) करमाही गांव के पूर्व प्रधान संतोष पुत्र शमशेर का करीबी था। रविवार शाम लगभग छह बजे दोनों किसी काम से फाफामऊ आ रहे थे। जब वे नवाबगंज हाईवे से सटे शृंग्वेरपुर धाम सर्विस रोड पर मुड़े, तभी पीछे से आए पल्सर सवार दो बदमाशों ने असलहा दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया। कार रुकते ही दोनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सिर में गोली लगते ही हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूर्व प्रधान खून से लथपथ हो गया।
इसके बाद हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले। पुलिस ने पूर्व प्रधान को एसआरएन अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जानकारी पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल और सीओ सुधीर कुमार पहले मौके पर और फिर अस्पताल पहुंचे। एसपी गंगापार ने बताया कि घायल पूर्व प्रधान से फौरी पूछताछ में पता चला है कि वारदात चुनावी रंजिश में अंजाम दी गई। उसने वर्तमान प्रधानपति नीरज सिंह व उसके भाई धीरज सिंह का नाम बताया है। दोनों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।
थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक गंगापार द्वारा दी गयी बाइट-@Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld pic.twitter.com/fVBTbLU1bO
— PRAYAGRAJ POLICE (@prayagraj_pol) July 10, 2022