फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Car rams into dumper parked on expressway, businessman son dies

प्रयागराज : एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में घुसी कार, व्यापारी पुत्र की मौत

Sat, 24 Feb 2024 02:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Feb 2024 02:14 PM IST
सार

बाई का बाग निवासी पंकज भार्गव चश्मा कारोबारी हैं। जानसेनगंज के साथ ही सिविल लाइंस में भी उनका प्रतिष्ठान है। उनकी तीन संतानों में सबसे बेटे प्रशांत सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और हैदराबाद की एक कंपनी में काम करते थे।

विज्ञापन
Car rams into dumper parked on expressway, businessman son dies
प्रशांत भार्गव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में शहर के प्रतिष्ठित चश्मा कारोबारी पंकज भार्गव के बेटे प्रशांत भार्गव (30) की मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब वह कंपनी के काम से लखनऊ से अलीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में तालग्राम थाना क्षेत्र में उनकी कार सड़क किनारे खड़े डंफर में जा घुसी। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव घर लाया गया।

विज्ञापन


बाई का बाग निवासी पंकज भार्गव चश्मा कारोबारी हैं। जानसेनगंज के साथ ही सिविल लाइंस में भी उनका प्रतिष्ठान है। उनकी तीन संतानों में सबसे बेटे प्रशांत सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और हैदराबाद की एक कंपनी में काम करते थे। डेढ़ महीने पहले ही उनका तबादला लखनऊ हुआ था जहां उनकी ससुराल भी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह वह कंपनी के काम से अपनी ऑरा कार से अलीगढ़ जा रहे थे।

कार, ड्राइवर मो. साजेब (38) चला रहा था और प्रशांत पीछे बैठे थे। वह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जनपद कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र स्थित 170 किमी कट के पास पहुंचे थे कि तभी उनकी कार सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। इससे कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी भेजते हुए चालक को तिरवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

तालग्राम थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव बाई का बाग स्थित घर ले आया गया। बड़ी संख्या में व्यापारी व आसपास के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में लगे रहे। व्यापारी के पारिवारिक मित्र कारोबारी रामजी जैन ने बताया कि अंतिम संस्कार शनिवार को रसूलाबाद घाट पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed