{"_id":"6324cd386bbd564fa22b8d2f","slug":"car-hit-by-train-on-track-pharmacist-serious-major-accident-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलपुर में हादसा: ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आई कार, फार्मासिस्ट गंभीर, बचा बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलपुर में हादसा: ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आई कार, फार्मासिस्ट गंभीर, बचा बड़ा हादसा
Sat, 17 Sep 2022 12:53 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:53 AM IST
सार
रात 9.30 बजे के करीब वह फूलपुर कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे थे कि तभी उनकी कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इसी दौरान सारनाथ एक्सप्रेस आ गई और कार ट्रेन की चपेट में आ गई। इसके बाद कार ट्रेन में फंसकर 100 मीटर तक घिसटते चली गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बा स्थित क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर फंसी कार सारनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। साथ ही उसमें सवार फार्मासिस्ट प्रमोद यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। हादसे के चलते ट्रेन 25 मिनट तक रुकी रही। मूल रूप से संत कबीरनगर निवासी प्रमोद हंडिया सीएचसी में फार्मासिस्ट हैं। वह किसी काम से शुक्रवार को मुंगराबादशाहपुर गए थे। शाम को अपने तीन परिचितों संग अल्टो कार से घर लौटने लगे।
विज्ञापन
रात 9.30 बजे के करीब वह फूलपुर कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे थे कि तभी उनकी कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इसी दौरान सारनाथ एक्सप्रेस आ गई और कार ट्रेन की चपेट में आ गई। इसके बाद कार ट्रेन में फंसकर 100 मीटर तक घिसटते चली गई।
विज्ञापन
ड्राइवर ने ट्रेन रोकी तब जाकर कार सवार लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें प्रमोद गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि अन्य तीन लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर सभी को एसआरएन ले जाया गया। उधर हादसे के चलते सारनाथ एक्सप्रेस 25 मिनट तक ट्रैक पर ही खड़ी रही। बाद में किसी तरह ट्रैक से कार हटाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। फूलपुर पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन