{"_id":"5e3b1b518ebc3ee5c848a8f2","slug":"capacity-of-seven-aircraft-in-rafale-with-the-best-use-of-it-dr-bertand-allahabad-news-ald2676758165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी के बेहतरीन प्रयोग से राफेल में सात विमानों की क्षमता: डॉ. बर्टांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी के बेहतरीन प्रयोग से राफेल में सात विमानों की क्षमता: डॉ. बर्टांड
विज्ञापन
Capacity of seven aircraft in Rafale with the best use of IT: Dr. Bertand
प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में बुधवार को देश मे पहली बार बिजनेस इनफार्मेटिक्स पर आधारित बीटेक कोर्स का शुरू हो गया। कोर्स का शुभारंभ फ्रेंच एंबेसी के काउंसलर डॉ. बर्टांड डे हर्टिंग, फ्रांस सरकार की कैंपस परियोजना अधिकारी एमिलिया कार्यिर एवं संस्थान के निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने किया। इस कोर्स में प्रवेश पहले से शुरू हो चुका है। यह कोर्स ट्रिपलआईटी एवं फ्रांस सरकार के आपसी सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि डॉ. बर्टांड ने आईटी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि फ्रांस अपने अधिकांश प्रोडक्ट में आईटी का प्रयोग करता है। इसके इस्तेमाल से उत्पादों की क्षमता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आईटी के इस्तेमाल से ही फ्रांस का राफेल प्लेन अकेले ही सात अलग-अलग प्लेनों की क्षमता रखता है। इसमें तकनीकी का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है।
बीटेक बिजनेस इनफार्मेटिक्स कोर्स के संचालन में ट्रिपलआईटी एवं फ्रांस सरकार मिलकर काम करेंगे। इसमें संस्थान के छात्रों को देश-विदेश में इंटर्नशिप किया जाना प्रस्तावित है, बीटेक आईटी कोर्स का मुख्य उद्देश्य परंपरागत क्लासरूम शिक्षण प्रणाली को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यशैली से जोड़ना है। इसमें उद्योग जगत के विशेषज्ञों की सलाह छात्रों को मिल सकेगी। छात्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकेंगे। यह कार्यक्रम सेमेस्टर अब्बरोड परियोजना पर संचालित होगा। इस मौके पर बीटेक बिजनेस इनफार्मेटिक्स कोर्स के संचालक प्रो. ओपी व्यास ने कोर्स की बारीकी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
ट्रिपलआईटी में विक्रम साराभाई जन्म शताब्दी समारोह आज से
प्रयागराज। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के संस्थापक विक्रम साराभाई की जन्म शताब्दी के मौके पर भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ बृहस्पतिवार को होगा। कार्यक्रम में जिले के नौवीं से बारहवीं तक के 500 बच्चों को बुलाया गया है। कार्यक्रम में 30 सैटेलाइट मॉडल लगाए गए हैं।