फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates will be able to see their answers along with the answer key, SSC has also halved objection fee

SSC : उत्तर कुंजी के साथ अपने जवाब भी देख सकेंगे अभ्यर्थी, आयोग ने आपत्ति शुल्क भी किया आधा

Sun, 05 Oct 2025 02:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 02:58 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। इसके तहत अभ्यर्थी अब आयोग की ओर से जारी उत्तर कुंजी के अलावा खुद के जवाब भी देख सकेंगे।

विज्ञापन
Candidates will be able to see their answers along with the answer key, SSC has also halved objection fee
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। इसके तहत अभ्यर्थी अब आयोग की ओर से जारी उत्तर कुंजी के अलावा खुद के जवाब भी देख सकेंगे। आपत्तियों का शुल्क भी आधा कर दिया गया है, यानी किसी सवाल या उसके जवाब पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी को प्रति प्रश्न 100 के बजाय अब 50 रुपये देने होंगे।आयोग ने उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र देखने और उन्हें रखने के साथ समीक्षा करने की भी अनुमति दे दी है। अभ्यर्थी समीक्षा के बाद प्रश्नों व उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आयोग की ओर से नियमित अंतराल पर पिछले चुनिंदा प्रश्नपत्रों को आधिकारिक नमूना सेट के रूप में प्रकाशित करने का भी निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


अफसरों के अनुसार इससे अभ्यर्थियों को प्रामाणिक अध्ययन सामग्री मिलेगी और साथ ही आगामी परीक्षाओं की गोपनीयता भी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। अभ्यर्थी इन पर आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। अभ्यर्थियों की शिकायतों या समस्याओं के समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-309-3063 के अलावा ऑनलाइन फीडबैक और शिकायत पोर्टल भी स्थापित किया गया है। पेपर लीक होने से रोकने, परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की गड़बड़ी से बचने आदि के लिए भी कड़े कदम उठाए गए हैं। संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएलई) 2025 के टियर-वन में इन प्रावधानों को लागू भी किया गया है। इस भर्ती परीक्षा में प्रश्नों और जवाबों पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी 15 अक्तूबर से शुरू होगी।

विज्ञापन

छह महीने में 20 हजार से अधिक पदों के लिए होंगी परीक्षाएं

कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों के लिए आने वाले दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। आयोग आने वाले छह महीने में 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करेगा। 10 हजार से अधिक पद तो दिल्ली पुलिस में ही हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आयोग ने अक्तूबर 2025 से मार्च 2026 के बीच होने वाली भर्ती परीक्षाओं की योजना तैयार कर ली है। इस दौरान संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएलई), मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), जूनियर इंजीनियर (जेई), दिल्ली पुलिस और सीएपीएफएस में कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और तकनीकी संवर्ग के पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं कराने की घोषणा की गई है।

आयोग के एक्स हैंडल पर अपनी बात रख सकते हैं प्रतियोगी

आयोग ने एक्स पर अपना हैंडल लॉन्च किया है। प्रतियोगी इस पर अपनी बात रख सकते हैं और समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed