फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates of additional list meet to Principal Secretary

प्रमुख सचिव से मिले अतिरिक्त सूची के अभ्यर्थी

Sat, 03 Aug 2019 08:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Candidates of additional list meet to Principal Secretary
प्रमुख सचिव से मिले अतिरिक्त सूची के अभ्यर्थी
विज्ञापन

रिक्त पदों पर काउंसलिंग कराकर नियुक्ति देने की मांग
प्रमुख सचिव ने काउंसलिंग कराने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। विज्ञापन संख्या 46 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की अतिरिक्त सूची में चयनित अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग एवं नियुक्ति की मांग को लेकर उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव राजेंद्र तिवारी से लखनऊ जाकर मुलाकात की। प्रमुख सचिव ने काउंसलिंग कराने का आश्वासन दिया और इस बारे में उच्च शिक्षा निदेशक से मुलाकात करने को कहा। अभ्यर्थी सोमवार, पांच अगस्त को उच्च शिक्षा निदेशक से मिलेंगे।
विज्ञापन संख्या 46 के तहत मुख्य सूची में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एवं कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया कई माह पहले ही पूरी की जा चुकी है। नियम है कि किसी की मृत्यु, इस्तीफे, पदभार ग्रहण न करने या अन्य कारण से पद रिक्त होता है तो उस पर अतिरिक्त सूची के अभ्यर्थियों की भर्ती की जाए लेकिन अतिरिक्त सूची के अभ्यर्थी महीनों से उच्च शिक्षा निदेशालय के चक्कर लगा रहे हैं और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल डॉ. रीमा, डॉ. अवधेश और डॉ. संजय गौतम ने उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव के समक्ष पूरा मामला रखा।
विज्ञापन

उधर, विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम आना भी शुरू हो गया है। चयनितों की सूची जैसे ही उच्च शिक्षा निदेशालय में रिसीव होगी, विज्ञापन संख्या 46 की अतिरिक्त सूची स्वत: समाप्त हो जाएगी और अतिरिक्त सूची के अभ्यर्थियों को पद खाली होने के बाद भी नौकरी से वंचित होना पड़ेगा। अभ्यर्थियों ने यह बात भी प्रमुख सचिव को बताई। अभ्यर्थियों के अनुसार प्रमुख सचिव ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही काउंसलिंग कराई जाएगी। प्रमुख सचिव ने कहा है कि वह फोन पर उच्च शिक्षा निदेशक से बात करेंगे और उन्होंने अभ्यर्थियों को प्रयागराज में जाकर निदेशक से मिलने की सलाह दी है। अभ्यर्थी सोमवार को निदेशक से मिलने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed