फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates already working

पहले से नौकरी कर रहे अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

Sat, 23 Feb 2019 01:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Candidates already working
uppsc
पीसीएस-2016 के अंतिम चयन परिणाम में टॉप थ्री में जगह बनाने वाले तीनों अभ्यर्थी कहीं न कहीं पहले से नौकरी कर रहे थे। हालांकि टॉपर ने नौकरी से इस्तीफा देकर परीक्षा की तैयारी की लेकिन बाकी दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे अभ्यर्थियों ने नौकरी में रहते हुए तैयारी की और सफल रहे। सिर्फ टॉपर ही नहीं, मेरिट में शामिल बड़ी संख्या ऐसे चयनितों की हैं, जिन्होंने नौकरी में रहते हुए तैयारी की और सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन


टॉपर जयजीत कौर होरा और उनके पति आशुतोष मिश्र मुंबई में आईटी सेक्टर में काम कर रहे थे। दोनों ने ही नौकरी से इस्तीफा देकर पीसीएस परीक्षा की तैयारी की और सफल रहे। दोनों ने लोक प्रशासन और समाजकार्य विषय के साथ परीक्षा की तैयारी की। टॉपर जयजीत का चयन एसडीएम और आशुतोष का चयन असिस्टेंट कमिश्नर कोऑपरेटिव के पद पर हुआ। इसी तरह मेरिट में दूसरे स्थान पर रहे विनोद कुमार पांडेय कौशाम्बी में सिविल जज हैं। सरकारी नौकरी में उनका लंबा अनुभव रहा है और उन्होंने नौकरी में रहते हुए सफलता हासिल की। इस बार उनका चयन एसडीएम पद पर हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने विधि एवं डिफेंस विषय के साथ परीक्षा दी थी। वहीं, मेरिट में तीसरे स्थान पर रहे नैनी, प्रयागराज के नवदीप शुक्ला एजी ऑफिस में एएओ के पद पर तैनात हैं। लोअर 2013 में उनका चयन हुआ था लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। सिर्फ यही नहीं, प्रयागराज से जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उनमें से ज्यादातर कहीं न कहीं नौकरी कर रहे हैं। चयनित अभ्यर्थियों का मामना है कि प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ी है। ऐसे में स्थायित्व पाने के लिए सबसे पहले एक नौकरी की जरूरत है ताकि तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed