{"_id":"65d05fdd91b2a9e2fb06bf7c","slug":"candidates-adamant-on-canceling-ro-aro-exam-and-conducting-it-afresh-ruckus-again-at-the-gate-of-the-commissi-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : आरओ-एआरओ परीक्षा निरस्त कर नए सिरे से कराने पर अड़े अभ्यर्थी, आयोग के गेट पर फिर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : आरओ-एआरओ परीक्षा निरस्त कर नए सिरे से कराने पर अड़े अभ्यर्थी, आयोग के गेट पर फिर हंगामा
Sat, 17 Feb 2024 12:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:57 PM IST
सार
आरओ-एआरओ परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने शनिवार को भी आयोग के गेट के सामने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी परीक्षा निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूपीपीएससी गेट पर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 11 फरवरी को संपन्न हुई परीक्षा में पेपर लीक को लेकर अभ्यर्थियों ने आयोग के गेट के सामने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए परीक्षा को निरस्त कर नए सिरे से परीक्षा कराए जाने की मांग कर रहे हैं। इस को देखते हुए पुलिस फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया है।
शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आगे के गेट पर प्रदर्शन किया था। आयोग ने अभ्यर्थियों से पेपर लीक से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए कहा है। आयोग का कहना है कि जिस किसी के पास पेपर लीक से संबंधित साक्ष्य हैं वह तीन मार्च तक उपलब्ध करा सकता है। साथ ही आयोग ने जांच के लिए कमेटी का भी गठन किया है।