{"_id":"6970b1ae7da0e520d5076263","slug":"cancer-patients-will-be-treated-at-srn-hospital-on-the-lines-of-tata-hospital-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : टाटा हॉस्पिटल की तर्ज पर एसआरएन अस्पताल में कैंसर मरीजों का होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : टाटा हॉस्पिटल की तर्ज पर एसआरएन अस्पताल में कैंसर मरीजों का होगा इलाज
Wed, 21 Jan 2026 04:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 21 Jan 2026 04:29 PM IST
सार
कैंसर के इलाज के लिए मरीजों को मुंबई और वाराणसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जल्द ही स्वरूप रानी नेहरु चिकित्सालय में टाटा हॉस्पिटल जैसी उपचार की सुविधा मरीजों को मिलेगी।
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कैंसर के इलाज के लिए मरीजों को मुंबई और वाराणसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जल्द ही स्वरूप रानी नेहरु चिकित्सालय में टाटा हॉस्पिटल जैसी उपचार की सुविधा मरीजों को मिलेगी। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में 22 से 24 जनवरी तक राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। इसमें टाटा हॉस्पिटल के 20 कैंसर रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे। जहां पर अस्पताल में समय रहते कैंसर की पहचान होने के साथ उपचार की नई विधियों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
प्रेस क्लब में एमएलएन मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कचनार वर्मा ने बताया कि कार्यशाला टाटा कैंसर संस्थान, मुंबई के सहयोग से होगी। इसमें देश के कोने-कोने से वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट, रेडियोलाॅजिस्ट, फिजीशियन, सर्जन व प्रयोगशालाओं में कार्यरत तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे।
विज्ञापन
संगोष्ठी के पहले दिन क्लीनिकल-पैथोलॉजी मीटिंग व ट्यूमर बोर्ड बैठेगा। इसमें टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (मुंबई, दिल्ली और वाराणसी), एम्स दिल्ली, पटना व अन्य प्रसिद्ध संस्थानों के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ व वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट अपने अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन
दूसरे दिन लाइव माइक्रोस्कोपी कार्यशाला होगी। इसमें टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, एम्स, बीएचयू व पीजीआई के वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट कठिन कैंसर रोगों से संबंधित स्लाइड पर चर्चा करेंगे। तीसरे दिन सीएमई में कैंसर विशेषज्ञ व्याख्यान, नवीन अपडेट्स, व्यावहारिक दृष्टिकोण पर पैनल चर्चा होगी। इसके साथ ही दूसरे और तीसरे दिन आस-पास की शहरी व ग्रामीण प्रयोगशालाओं से आए हुए टेक्नीशियन को तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस दौरान प्रो. डॉ. अंशुल सिंह और प्रो. डॉ. वर्षा गुप्ता मौजूद रहीं।