{"_id":"5d0d2b6e8ebc3e079f1b3cb2","slug":"cancel-examination-of-dled-3rd-semester-to-be-held-on-25-june-in-ggic","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड तीसरे सेमेस्टर की निरस्त परीक्षा अब 25 को जीजीआईसी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड तीसरे सेमेस्टर की निरस्त परीक्षा अब 25 को जीजीआईसी में
Sat, 22 Jun 2019 08:27 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 Jun 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
गुरुवार को मुसफ्फरंगज स्थित जीजीआईसी में परीक्षा देती छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने आठ जून को जिले के हनुमान इंटर कॉलेज लाहुरपुर में हुई डीएलएड- 2017 तीसरे सेमेस्टर की निरस्त विज्ञान की परीक्षा, अब 25 जून को कराने का फैसला किया है। सचिव ने इस केंद्र की परीक्षा विज्ञान के प्रश्नपत्र में नकल के चलते निरस्त कर दिया था। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि निरस्त परीक्षा 25 जून को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में 11 से 12 बजे के बीच होगी।
विज्ञापन
सचिव की ओर से डायट प्राचार्य एवं प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को पत्र भेजकर परीक्षा की सूचना दे दी गई है। आठ जून को निरस्त हुई परीक्षा में हनुमान इंटर कॉलेज लाहुरपुर को पांच हजार से अधिक परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया था। इस केंद्र पर गुलाब सिंह बेला कॉलेज ऑफ एजूकेशन अंदावा, आर्या श्रीमती दुलारी सिंह कॉलेज ऑफ एजूकेशन एंड रिसर्च जंघई बाजार हंडिया, पंडित गोपी नाथ मिश्रा महाविद्यालय रामपुर देवली, श्री दुर्गेश चंद्र एजुकेशनल इंस्टीट्यूट भीटी हंडिया, बृज राज सिंह डिग्री कॉलेज आसेपुर सैदाबाद, गौतम बुद्घ महाविद्यालय खोजापुर फूलपुर, उर्मिला देवी डिग्री कॉलेज बरौत हंडिया की परीक्षा थी। इन कॉलेजों से विद्यार्थियों को सूचना देने को कहा गया है।
विज्ञापन