campus placement : कैंपस प्लेसमेंट में IIIT प्रयागराज के पांच छात्रों को मिला एक करोड़ से अधिक का पैकेज
एमटेक के प्रशांत को अमेजन में 1.25 करोड़, बीटेक के प्रथम प्रकाश गुप्ता का गूगल ने 1.4 करोड़ रुपये के पैकेज पर चयन किया है। वहीं, अखिल सिंह को रूब्रिक कंपनी, पलक मित्तल और अनुराग मकाडे को अमेजन में 1.2 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी मिली है। यह संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) ने इस सत्र में प्लेसमेंट में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कोरोना संक्रमण के बाद सब कुछ पटरी पर लौटने की जद्दोजहद के बीच ट्रिपलआईटी के छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट में संस्थान के सभी पुराने रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है। यहां के पांच छात्रों को एक करोड़ रुपये से ज्यादा का वार्षिक पैकेज मिला है।
एमटेक के प्रशांत को अमेजन में 1.25 करोड़, बीटेक के प्रथम प्रकाश गुप्ता का गूगल ने 1.4 करोड़ रुपये के पैकेज पर चयन किया है। वहीं, अखिल सिंह को रूब्रिक कंपनी, पलक मित्तल और अनुराग मकाडे को अमेजन में 1.2 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी मिली है। यह संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
प्रशिक्षण एवं प्लेसेमेंट अधिकारी डॉ. विनीत तिवारी ने बताया कि बीटेक के 328 छात्रों के लिए अगस्त 2021 में प्लेसमेंट की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें से सभी छात्रों ने प्रतिष्ठित फर्मों में अच्छे पैकेज पर नौकरी हासिल की है। इसमें से 48 प्रतिशत छात्रों को फेसबुक, एप्पल, अमेज़न, नेटफ्लिक्स एवं गूगल जैसी कंपनियों में नौकरी मिली है। 250 छात्रों को प्रति वर्ष 20 लाख से अधिक के पैकेज के साथ नौकरी मिली।
छात्रों को दिया जाने वाला औसत पैकेज 30.42 लाख प्रति वर्ष है, यह पिछले वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा एमटेक में 161 छात्रों ने प्लेसमेंट के लिए आवेदन किया था। इनमें से 93.75 प्रतिशत छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है। एमटेक (आईटी) में पहली बार 100 प्रतिशत प्लेसमेंट रहा। छात्रों का औसतन औसत पैकेज 20.15 लाख प्रति वर्ष रहा, लेकिन इस बार यह बढ़कर 30 लाख हो गया है।
नए शैक्षणिक पाठ्यक्रम डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स में सौ फीसदी प्लेसमेंट
ट्रिपलआईटी में एमटेक में नए शैक्षणिक पाठ्यक्रम डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स की शुरुआत काफी अच्छी रही। इस पाठ्यक्रम के पहले बैच के छात्रों का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट मिला है। डॉ. तिवारी ने बताया कि इस बार देश-विदेश की 226 नामी गिरामी कंपनियों ने प्लेसमेंट के लिए संस्थान में आईं।
एमबीए में 75 प्रतिशत का कैंपस, 35 लाख रुपये रहा सर्वाधिक पैकेज
ट्रिपलआईटी में एमबीए अंतिम वर्ष के 75 प्रतिशत छात्रों का कैंपस चयन हुआ है। उच्चतम पैकेज 35 लाख रुपये वार्षिक का रहा। छात्रों को एडलवाइस, जियो, एयरटेल, इंपैक्ट गुरु, रुताक्षी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (रूनो), बीपीओ, न्यूज़नइन्फोटेक, अर्न्स्ट एंड यंग आदि कंपनियों ने छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट किया है। एमबीए प्रथम वर्ष के छात्रों को भी पेड समर इंटर्नशिप के ऑफर मिलने में उल्लेखनीय सफलता मिली है।