फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Campaign against flagged mafia, bail will be canceled

चिह्नित माफिया के खिलाफ चलेगा अभियान, निरस्त कराई जाएगी जमानत

Mon, 06 Jul 2020 01:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jul 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Campaign against flagged mafia, bail will be canceled
आईपीएस प्रेम प्रकाश - फोटो : amar ujala
कानपुर में हुई मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद प्रदेश भर में माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत रविवार को एडीजी ने जोन में चिह्नित माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि जमानत निरस्त कराने के साथ ही उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के साथ ही अपराधियों पर अन्य कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन


गूगल मीट के तहत आयोजित समीक्षा बैठक में एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने मातहतों को इस संबंध मं दिशा निर्देश दिए। कहा कि अगले तीन दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने प्रत्येक थानों के टॉप 10 अपराधियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही हिस्ट्रीशीटर, माफिया, सक्रिय गिरोहों  पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुरस्कार घोषित अपराधियों के लिए टीम बनाकर उनकी गिरफ्तारी को कहा गया। साथ ही कहा कि अभियान के दौरान हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तीन दिन के बाद उन्हें प्रेषित की जाए। वेबिनार में दोनों रेंज के आईजी, सभी आठ जनपदों के एसएसपी व एसपी, सीओ व थानेदार शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed