फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cabinet minister's son and nephew including six block Pramukh elected unopposed

कैबिनेट मंत्री के बेटे-भतीजे समेत छह ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित 

Fri, 09 Jul 2021 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Jul 2021 08:10 PM IST
सार

  • मंगरौरा, पट्टी, बेलखरनाथ, बिहार, लक्ष्मणपुर और रामपुर संग्रामगढ़ में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने जाने पर दिया गया प्रमाणपत्र
  • भाजपा को चार, कांग्रेस और जनसत्ता  दल के खाते में आईं एक-एक सीटें, 11 ब्लाकों में आज होगा चुनाव  

विज्ञापन
Cabinet minister's son and nephew including six block Pramukh elected unopposed
bjp logo

विस्तार

कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के बेटे और भतीजे समेत छह ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। लक्ष्मणपुर विकास खंड में सपा प्रत्याशी के नामांकन पत्र वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध  प्रमुख चुना गया है। भाजपा को चार, कांग्रेस और जनसत्ता दल को एक-एक सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन कराने में सफलता मिली है।
विज्ञापन


मंगरौरा से काबीना मंत्री मोती सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह  नंदन और पट्टी से भतीजे राकेश कुमार सिंह के विरोध में किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इसके अलावा बेलखरनाथ, बिहार और रामपुर संग्रामगढ़ में भी सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ही नामांकन किया था। लक्ष्मणपुर विकास खंड में सपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के पर्चा वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता सिंह को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख होने का प्रमाण पत्र दिया गया है। शनिवार को जिले के 11 ब्लाकों में मतदान होगा। 
विज्ञापन


विकास खंड से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख के रूप में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह नंदन ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया है। उन्हें पहली बार ब्लाक प्रमुख चुना गया है।  पट्टी विकास खंड में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह  के भतीजे और पूर्व प्रमुख रहे राकेश सिंह को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत का अध्यक्ष चुना गया है। राकेश सिंह का यह तीसरा कार्यकाल होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलखरनाथधाम में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के करीबी सुशील कुमार सिंह को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुना गया है। लक्ष्मणपुर विकास खंड में शुक्रवार को सपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के अपना पर्चा वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता सिंह को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने जाने का प्रमाणपत्र दिया गया।  चारों ब्लाकों में निर्विरोध विजयी ब्लाक प्रमुखों को भाजपा ने टिकट दिया था।


 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के गृह ब्लाक रामपुर संग्रामगढ़ में इस बार फिर निर्विरोध ब्लाक प्रमुख का चुनाव हुआ है। जब से ब्लाक का गठन हुआ है,  तब से इस ब्लाक में  निर्विरोध ब्लाक प्रमुख का चुनाव होता रहा है। विधायक और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा के साथ कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सरोज ने ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। जिस पर चुनाव अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध ब्लाक प्रमुख घोषित किया है। बिहार ब्लाक में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी सुशीला देवी निर्विरोध ब्लाक प्रमुख घोषित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed