{"_id":"60e70d1ce258002bd25ce5a2","slug":"cabinet-minister-s-son-and-nephew-including-five-block-chiefs-elected-unopposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री के बेटे-भतीजे समेत पांच ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री के बेटे-भतीजे समेत पांच ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित
Thu, 08 Jul 2021 08:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 Jul 2021 08:05 PM IST
सार
प्रतापगढ़ में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह और भतीजे राकेश कुमार सिंह समेत पांच ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
prayagraj news: कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह और भतीजे राकेश कुमार सिंह समेत पांच ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बृहस्पतिवार को मंगरौरा ब्लॉक से मंत्री के बेटे और पट्टी ब्लॉक से भतीजे के खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया। इसके अलावा मंत्री मोती सिंह के ही करीबी सुशील सिंह बेलखरनाथधाम से निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं।
इन तीनों को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। इसके अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी के क्षेत्र में रामपुर संग्रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सरोज निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। राजाभैया के प्रभाव वाले बिहार ब्लॉक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी सुनीता सुशीला सरोज निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। अब 12 ब्लॉकों प्रमुखों की सीटों के लिए कुल 32 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा मानधाता में सात और शिवगढ़ ब्लॉक में चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।