फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cabinet Minister Mahendra Singh said: Yogi government has created an atmosphere of security and trust

कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह बोले : देश के सामने नजीर बन गया है यूपी, विधानसभा चुनाव में जीतेंगे 350 सीटें

Sun, 19 Sep 2021 08:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Sep 2021 08:38 PM IST
सार

योगी सरकार में साढ़े चार साल के दौरान कराए गए कार्यों का ब्यौरा देने के लिए सर्किट हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Mahendra Singh said: Yogi government has created an atmosphere of security and trust
Prayagraj News : योगी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यों का ब्यौरा देते कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रदेश में योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रयागराज के प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने सरकार के विकास कार्यों का ब्यौरा पेश किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले और उसके बाद के यूपी में जमीन आसमान का अंतर दिख रहा है। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में काफी बदलाव हुआ।  2017 के पहले लोग कहते थे कि जंगलराज देखना है तो यूपी जाओ, लेकिन अब वही लोग कहते हैं कि सुशासन देखना हो तो यूपी जाओ। विकास, निवेश समेत तमाम मामलों में यूपी देश के सामने नजीर बन गया है। 

विज्ञापन

Cabinet Minister Mahendra Singh said: Yogi government has created an atmosphere of security and trust
prayagraj : सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोलते कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह। - फोटो : prayagraj

शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस सभागार में पत्रकारों से रूबरू महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में बने बेहतर माहौल की वजह से तमाम कंपनियां यहां निवेश के लिए आतुर हैं। कहा कि पहले निवेश के मामले में यूपी 14 वें स्थान पर था, अब वह दूसरे स्थान पर आ गया है। यहां अब तक तीन लाख करोड़ का निवेश हो चुका है। मंत्री ने कहा कि अपने काम के बल पर भाजपा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीट जीतने जा रही है। इस दौरान महेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत अभियान आदि योजनाओं के प्रदेश एवं प्रयागराज के आंकड़े पेश किए। यह भी कहा कि यूपी में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पहले दिन ही सीएम योगी ने 86 लाख किसानों के कर्ज माफ किए। माफियाओं के खिलाफ भी प्रदेश में वृहद स्तर पर अभियान चला। प्रयागराज में ही 45 भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 58 अवैध निर्माण गिराए गए। बारिश की वजह से खराब हुए सड़कों को लेकर प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में डीएम संजय कुमार खत्री ने कहा कि 15 नवंबर तक शहर की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। इस दौरान प्रयागराज में बने आरओबी, फ्लाई ओवर एवं अन्य विकास कार्य भी प्रभारी मंत्री ने गिनवाएं।  कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक नीलम करवरिया, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed