फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cabinet Minister distributes 1.30 crore approved letter to 882 workers

कैबिनेट मंत्री ने 882 श्रमिकों को बांटा 1.30 करोड़ का स्वीकृत पत्र

Sat, 21 Sep 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister distributes 1.30 crore approved letter to 882 workers
महुली मंडी में श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को प्रमाण पत्र देते कैबिनेट मंत् - फोटो : PRATAPGARH
। कैबिनेट स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिले के 882 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 1,30,69,924 रूपये का स्वीकृत पत्र वितरित किया है। उन्होंने जिले के श्रमिकों से अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन कराने का आह्वान करते हुए कहा कि यह धनराशि श्रमिकों के खाते में आनलाइन भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को चिलबिला स्थित महुली मंडी में मेगा पंजीकरण शिविर और स्वीकृत पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूबे के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मेगा कैंप का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिले के 882 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के 1,30,69,924 रुपये का स्वीकृत पत्र सौंपा।
विज्ञापन

कैंप में 1172 श्रमिकों ने पंजीकरण कराया। कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बोर्ड जन्म से लेकर मृत्यु तक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए 18 योजनाएं संचालित कर रहा है। मगर सभी लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने अधिकाधिक लोगों से पंजीकरण कराने को कहा। जिले में 16 फरवरी 2020 को श्रम विभाग के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी ब्लाकों में कैंप का आयोजन करने को कहा है। इसके पूर्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी डा. महेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश द्विवेदी उप श्रमायुक्त प्रयागराज ने किया। इस मौके पर सांसद संगमलाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम सदर विजय पाल सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed