फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cabinet meeting of Uttar Pradesh government will tomorrow in Maha Kumbh mela Prayagraj

कुंभ नगर में कल सुबह 11 बजे बैठेगी योगी की कैबिनेट, राम मंदिर को लेकर बड़ा एलान कर सकती है सरकार

Mon, 28 Jan 2019 03:14 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 28 Jan 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
Cabinet meeting of Uttar Pradesh government will tomorrow in Maha Kumbh mela Prayagraj
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कुंभ नगर में पहली बार होने जा रही योगी सरकार कैबिनेट की बैठक की तैयारियां अफसरों ने तेज कर दी है। बैठक 29 जनवरी की सुबह 11 बजे मेला क्षेत्र में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (आईसीसीसी) में होगी। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद राजधानी के बाहर कैबिनेट की यह पहली बैठक बताई जा रही है। इसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व 

विज्ञापन

डा. दिनेश शर्मा के साथ ही सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी अपनी कैबिनेट के साथ संगम स्नान भी कर सकते हैं।

मेला क्षेत्र में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य अमित शाह भी शिरकत कर सकते हैं। इसमें शामिल कैबिनेट मंत्री तथा अन्य सदस्यों के भोजन की व्यवस्था अरैल स्थित टेंट सिटी में होगी। कैबिनेट का एजेंडा अभी फाइनल नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी विशेष एजेंडे को लेकर अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है। 
विज्ञापन


ऐसे में संभावना यही है कि रूटीन के लंबित मामलों के साथ सरकार अपने सांस्कृतिक व सरोकारों से जुड़े एजेंडे पर केंद्रित कुछ नीतिगत फैसले व एलान कर सकती है। सत्ता के गलियारों में चर्चा तेजी से बढ़ी है कि सरकार विहिप की धर्म संसद के पहले प्रयागराज कैबिनेट में ही राम मंदिर निर्माण के संबंध में कोई बड़ा एलान कर सकती है। कोर्ट का फैसला पक्ष में न आने पर अध्यादेश लाकर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने का एलान तक संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगम तट से इस तरह का संकल्प व्यक्त कर सरकार आगामी लोकसभा चुनाव को एक दिशा देने का काम कर सकती है। बैठक में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, प्रमुख सचिव वित्त एवं न्याय भी मौजूद रहेंगे। उधर रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट बैठक को लेकर स्थानीय अफसरों से वार्ता भी की। इसके बाद मेला क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वे जयपुर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed