{"_id":"5e2f42098ebc3e4b5c634e44","slug":"caa-protest-allahabad-news-ald2668301126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के भ्रम दूर करने को एक से दस फरवरी तक चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के भ्रम दूर करने को एक से दस फरवरी तक चलेगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए के भ्रम दूर करने को एक से दस फरवरी तक चलेगा अभियान
0 29 जनवरी को प्रयागराज आ रही गंगा यात्रा की तैयारियों पर हुआ मंथन
0 डिप्टी सीएम केशव के साथ भाजपा काशी क्षेत्र संगठन मंत्री रत्नाकर ने की शिरकत
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का भ्रम दूर करने एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बुधवार 29 जनवरी को प्रयागराज आ रही गंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा क्षेत्र संगठन मंत्री रत्नाकर की मौजूदगी में हुई बैठक में सीएए के भ्रम को दूर करने के लिए एक से दस फरवरी तक विशेष संपर्क अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा तय हुई।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सीएए के मुद्दे पर पूरी ईमानदारी एवं दमदारी से देश हित में फैसला लिया गया। सरकार इस राष्ट्रवादी फैसले पर अडिग है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की मजबूत सरकार लगातार देश विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा जो भ्रम फैलाया जा रहा है उसका कड़ा जवाब दे रही है। सीएए का विरोध करने की नौटंकी अब बंद होनी चाहिए। धर्म विशेष के लोगों द्वारा चाहे जितना विरोध हो पर घुसपैठिए देश से अवश्य निकाले जाएंगे। घुसपैठिए गरीब समाज का हक ले रहे हैं यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने आगे कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस द्वारा प्रायोजित धरना प्रदर्शन में होड़ लगी है कि मुस्लिम मतों पर किसका ज्यादा अधिकार है। बैठक में संगठन मंत्री रत्नाकर ने कहा कि जीवनदायिनी गंगा का जीवन ही खतरे में हो गया था, लेकिन देश की मोदी सरकार ने 2014 में ही अविरल गंगा निर्मल गंगा के लिए अथक प्रयास प्रारंभ किया जो अनवरत चल रहा है। 29 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गंगा यात्रा प्रयागराज पहुंच रही है। इस यात्रा का जिले भर में भव्य स्वागत होना चाहिए। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि गंगा यात्रा के स्वागत हेतु कई तोरण द्वार तथा मंच बनाए जाएंगे। जहां से यात्रा पर पुष्प वर्षा होगी। यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आदि शामिल होंगे।