फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   By next year, the journey of Varanasi will be completed in just one and a half to 2 hours

अगले वर्ष तक महज डेढ़ से 2 घंटे में पूरा होगा प्रयागराज से वाराणसी का सफर

Sun, 14 Jun 2020 06:55 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
By next year, the journey of Varanasi will be completed in just one and a half to 2 hours
एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन - फोटो : google
प्रयागराज रामबाग से वाराणसी तक का सफर अब महज डेढ़ से 2 घंटे में ट्रेन द्वारा पूरा हो जाएगा। 118 किलोमीटर लंबे इस रेलवे ट्रैक के दोहरी करण का काम तेजी से चल रहा है। वाराणसी से माधोसिंह तक दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का काम तकरीबन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


इस रेलखंड पर स्पीड ट्रायल के बाद पूर्वोत्तर रेलवे का दावा है कि जुलाई 2021 तक मंडुवाडीह से रामबाग तक दोहरीकरण का काम पूरा हो जाएगा ।इसके बाद संबंधित रूट पर अभी जो ट्रेनें दो से तीन घंटे का वक्त लेती हैं उस समय में काफी कटौती भी होगी। कुंभ मेले के बाद से ही रामबाग से वाराणसी के बीच दोहरीकरण का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन


हालांकि इस कार्य में बजट आवंटन के बाद ही तेजी आई। दोहरीकरण के पूर्व पिछले वर्ष के अंत में ही वाराणसी से प्रयागराज तक रेलवे द्वारा विद्युतीकरण का भी काम पूरा किया गया। लॉकडाउन लगने के पूर्व इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तकरीबन 20 जोड़ी यात्री और 10 जोड़ी माल गाड़ियों की आवाजाही नियमित रूप से हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को ही मंडुआडीह- प्रयागराज रामबाग रेलखंड पर कछवा रोड- माधो सिंह के बीच बिछी दूसरी नवनिर्मित लाइन का सेफ्टी ट्रायल रेल सुरक्षा आयुक्त पूर्वी परिक्षेत्र लतीफ खान द्वारा किया। उनके इस निरीक्षण के बाद पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल केपीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि अगले 1 वर्ष तक रामबाग तक दोहरीकरण का काम पूरा हो जाएगा।


उन्होंने बताया कि दोहरीकरण कार्य के साथ ही रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा दूसरी नवनिर्मित लाइन पर विद्युतीकरण का काम भी किया जा रहा है। यह कार भी साथ साथ ही चल रहा है। कहां कि जुलाई 2021 तक संपूर्ण कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। अब रेलवे द्वारा शीघ्र ही वाराणसी से माधोसिंह तक दोनों रेल लाइनों पर रेल संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed