फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   By Keedganj Rambagh bulldozers roared up

कीडगंज से रामबाग तक गरजा बुल्डोजर

Thu, 08 Jan 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 08 Jan 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। नगर निगम ने बुधवार को कीडगंज से रामबाग तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कई जगह अफसरों को व्यापारियों, स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। बाई का बाग पार्क में एक धार्मिक स्थल को गिराने पहुंचे दस्ते को लोगों ने घेर लिया। भारी विरोध के कारण यहां कार्रवाई नहीं हो सकी। अभियान में बड़ी संख्या में गुमटी, ठेले आदि ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन


निगम का प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण एसएल यादव, अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले, जोनल अधिकारी कृष्णकांत एवं कर अधीक्षक मुन्ना लाल के नेतृत्व में दस्ता दिन में कीडगंज पहुंचा। यहां शंकर लाल भार्गव रोड पर पुलिस बूथ के पास बर्फ फैक्ट्री के पास से अभियान शुरू किया गया। यहां रोड पटरी को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद दस्ता बाई का बाग पहुंचा। सड़क किनारे लगी गुमटी-ठेले ध्वस्त करते हुए दस्ता बाई का बाग पार्क पहुंचा। यहां एक धार्मिक स्थल को गिराने की तैयारी की गई। इस बीच स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। काफी संख्या में लोग जुट गए और निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दस्ते के साथ चल रही कीडगंज थाने की पुलिस और पीएसी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ता इसके पहले दस्ते ने यहां कार्रवाई रोक दी।
विज्ञापन


इसके बाद दस्ते ने रामबाग स्टेशन के सामने होकर हनुमान मंदिर चौराहा और वहां से रेलवे क्रासिंग तक कार्रवाई की। अभियान में 53 गुमटी-ठेले और बांस-बल्ली के सहारे लगाई गई दुकानें तोड़ने के साथ 28 दुकानों के बाहर लगे टिन शेड उखाड़े गए। बाई का बाग में रोड पटरी पर तीन स्थानों पर अवैध रूप से उठाई गई दीवार भी गिराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed