फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Businesses closed , bullion traders perform

कारोबार बंद, सराफा कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 18 Apr 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 18 Apr 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Businesses closed , bullion traders perform
इलाहाबाद। एक लाख रुपये या उससे ज्यादा कीमत की ज्वैलरी की खरीदारी पर पैनकार्ड की अनिवार्यता और चेक से भुगतान ने परंपरागत सराफा बाजार को डरा दिया है। शुक्रवार को मीरगंज, बहादुरगंज, चौक क्षेत्र के सराफा कारोबारियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर पैनकार्ड की अनिवार्यता पर रोक लगाने की मांग की है। बाजार बंदी से लाखों रुपये कारोबार भी प्रभावित होने का अनुमान है।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने आम बजट में एक लाख रुपये से ज्यादा की ज्वैलरी की खरीद पर पैनकार्ड की प्रति देने को अनिवार्य किया है। अफसर बताते हैं कि सरकार इसके जरिए कर चोरी रोकना चाहती है लेकिन सराफा कारोबारियों के लिए यह मुसीबत लग रही है। कारोबारियों का कहना है कि सहालगी सीजन में ज्वैलरी खरीदने वालों में 60-65 फीसदी ऐसे ग्राहक होते हैं, जिनके पास पैनकार्ड नहीं है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों के पास पैनकार्ड नहीं हैं। तमाम ऐसे ग्राहक भी हैं जो पैन नंबर नहीं देना चाहते। इसकी अनिवार्यता से बिक्री प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन


इसके विरोध में सैकड़ों दुकानें बंद रखी गईं। कई अन्य जिलों में भी बंदी बताई जा रही है। कारोबारियों ने चेतावनी दी कि इन नियमों में बदलाव नहीं किया गया तो बेमियादी बंदी भी की जा सकती है। प्रयाग सराफा मंडल ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि चेक से भुगतान की शर्त भी परेशानी खड़ी करेगी। यह शर्तें कारोबारियों को मान्य नहीं हैं। प्रदर्शन में मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी, प्रशांत अग्रवाल, रवींद्र वर्मा, शिव प्रसाद वर्मा, सोेनू रावत, सतीश वर्मा, संजय वर्मा, सोनू चड्ढा, राजू अग्रवाल, राहुल महेंद्र, नीरज मेहरोत्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed