फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Buses will run from some part of Civil Lines bus station, redevelopment will be started soon

प्रयागराज : सिविल लाइंस बस स्टेशन के आधे हिस्से से ही चलेंगे बसें, शीघ्र शुरू किया जाएगा पुनर्विकास

Thu, 15 Jun 2023 11:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 11:06 AM IST
सार

यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बसों का संचालन बिना किसी व्यवधान के हो इसकी जिम्मेदारी एआरएम सिविल लाइंस को सौंपी है। एआरएम सिविल लाइंस की अध्यक्षता में गठित कमेटी ही 15 दिन में अपनी रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपेगी।

विज्ञापन
Buses will run from some part of Civil Lines bus station, redevelopment will be started soon
सिविल लाइंस रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य जल्द शुरू होगा। यहां ओमेक्स कंपनी द्वारा बस स्टेशन का पुनर्विकास किया जाना है। यहां निर्माण कार्य शुरू होेने के बाद बसों का संचालन सुचारु रूप से हो, इसके लिए यूपी रोडवेज द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। पुनर्विकास के दौरान बस स्टेशन के आधे हिस्से से बसों का संचालन किया जाएगा। एक तरफ कार्य होने के बाद फिर बस स्टेशन के दूसरी ओर से बसें चलाई जाएंगी एवं दूसरे हिस्से में पुनर्विकास का कार्य होगा।

विज्ञापन


यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बसों का संचालन बिना किसी व्यवधान के हो इसकी जिम्मेदारी एआरएम सिविल लाइंस को सौंपी है। एआरएम सिविल लाइंस की अध्यक्षता में गठित कमेटी ही 15 दिन में अपनी रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपेगी। इस बारे में एआरएम सिविल लाइंस सीबी राम का कहना है कि व्यवस्था इस तरह की रहेगी यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन


 

सिविल लाइंस बस स्टेशन पर अगर ओमेक्स एमजी मार्ग साइड काम करती है तो नवाब युसूफ रोड साइड से बस का संचालन होगा। अगर कंपनी ने नवाब युसूफ रोड पर काम की शुरुआत की तो बसें एमजी मार्ग साइड से संचालित की जाएंगी। इस दौरान बसों की पार्किंग वर्कशॉप में ही होगी। रवानगी के 30 मिनट पूर्व बसें वर्कशॉप से सिविल लाइंस बस स्टेशन भेजी जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभी इस संबंध में अंतिम फैसला नहीं हुआ है। अगले 15 दिन में इस पर अंतिम निर्णय हो जाएगा।

बता दें कि इस संबंध में निगम की अपर प्रबंधक निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग की ओर से एक पत्र जारी किया है। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक को संबोधित पत्र में बसों के वैकल्पिक संचालन की बात कही है। यह भी कहा है कि दो माह के भीतर ओमेक्स कंपनी को कार्य करने की अनुमति दे दी जाए।

तीन अन्य स्थानों से भी बस संचालन की तैयारी

सिविल लाइंस बस स्टेशन से अगर किन्हीं कारणों से पुनर्विकास कार्य के दौरान बस संचालन में कोई बाधा आती है तो उसके लिए भी रोडवेज ने वैकल्पिक व्यवस्था करने की तैयारी की है। इसके लिए माघ मेला फार्मूला का सहारा रोडवेज लेगा। इस दौरान वाराणसी और आजमगढ़ रूट के लिए परेड मैदान से, प्रिंटिंग कालेज तेलियरगंज से लखनऊ, बरेली और अयोध्या रूट एवं सिविल लाइंस बस स्टेशन से सिर्फ सैनी, खागा, कानपुर और दिल्ली रूट पर बसें संचालित की जा सकती हैं। हालांकि इस व्यवस्था से यात्रियों को परेशानी हो सकती है और रोडवेज को संबंधित स्थानों पर यात्री शेड, पानी आदि का भी इंतजाम करना होगा। ऐसे में इस पर सहमति बनने की गुंजाइश कम है।

149 करोड़ रुपये में सिविल लाइंस बस स्टेशन का पुनर्विकास होना है। इसका कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। पुनर्विकास कार्य के दौरान आधे बस स्टेशन से बसों का संचालन करने की तैयारी है। - एमके त्रिवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रयागराज रीजन, यूपी रोडवेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed