फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bus full of laborers coming from rajsthan overturned 17 injured

प्रयागराजः राजस्थान से आ रहे मजदूरों से भरी बस पलटी, 17 घायल

Sat, 23 May 2020 04:38 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2020 04:38 AM IST
विज्ञापन
bus full of laborers coming from rajsthan overturned 17 injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हंडिया-कोखराज हाईवे पर सहापुर गांव के सामने शुक्रवार रात मजदूरों से भरी बस पलट गई। इससे बस में सवार डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए जिनमें से हालत गंभीर होने पर नौ को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


राजस्थान के जयपुर से करीब 35 मजदूरों को लेकर एक बस बंगाल जा रही थी। रात नौ बजे के करीब बस हंडिया-कोखराज हाईवे पर नवाबगंज के सहापुर गांव के सामने पहुंची थी कि तभी टायर फट गया। जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई और वहां चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फिर सूचना देने पर पुलिस आ गई। बस में फंसे मजदूरों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर नौ मजदूरों को रेफर कर दिया गया जिसके बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोरांव पुलिस ने बताया कि डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनमें से नौ को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुए घायल
सुमंत, संतोष कुमार महंतो, अजय, चांदमू, अरुण कुमार, मनोज, जैदम मातून, मुस्कान

गंभीर
कंचन, रामबालक माझी, सूदन महतो, मनोरंजन, जयदेव महतो, पंचनंद महतो, महाबीर, महाबीर पुत्र पफूलचंद, पान महतो

पत्थर काटने का करते हैं काम
बस में सवार सभी मजदूर राजस्थान से बंगाल के पुरुलिया जा रहे थे। पूछताछ में पता चला कि वह राजस्थान में मार्बल कटिंग का काम करते हैं। लॉकडाउन में काम बंद होने के बाद से सभी वहां फंसे हुए थे। जिसके बाद शुक्रवार को बस पर सवार होकर सभी घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed