{"_id":"5c705a81bdec225eb65e0181","slug":"bus-collides-with-car-three-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर कार के परखच्चे उड़े, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर कार के परखच्चे उड़े, तीन की मौत
Sat, 23 Feb 2019 01:54 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accident
कटका बैरियर के समीप शुक्रवार दोपहर में बस की टक्कर से एक कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार बुजुर्ग दंपति और उनके चालक की मौत हो गई। कार सवार लोग मांडा से टैगोरटाउन लौट रहे थे। कटका के समीप शहर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद पति की मौके पर जबकि, पत्नी व चालक की अस्पताल में मौत हो गई।
मांडा थानांतर्गत मिश्र ताली नहवई गांव निवासी शिव शंकर मिश्रा (78) पुत्र स्वर्गीय शीतला प्रसाद मिश्रा कॉपरेटिव बैंक से रिटायर्ड थे। उनके दो बेटे संतोष मिश्रा व निर्दोष मिश्र भारतीय रेलवे में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इनमें संतोष इलाहाबाद रेलवे एवं निर्दोष ग्वालियर रेलवे में तैनात हैं। शिवशंकर मिश्रा अपनी पत्नी बॉबी देवी मिश्रा (73) के साथ जार्जटाउन के टैगोरटाउन में मकान बनाकर रहते हैं। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी के साथ आल्टो कार से चालक को लेकर गांव गए थे। शुक्रवार को वह वापस टैगोरटाउन में आ रहे थे। दोपहर दो बजे के करीब करछना थाना क्षेत्र के कटका बैरियर के समीप उनकी कार पहुंची ही थी कि तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने कार में टक्कर मार दी।
इससे कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें शिव शंकर मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि, उनकी पत्नी बॉबी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बदहवास हालत में परिवार के लोग एसआरएन अस्पताल पहुंच गए। जहां परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा भरकर मृत दंपति के शव को परिजनों को सौंप दिया और चालक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। मृत चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।