फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bulldozers run on the land of Mafia Atiq's henchmen, demolished illegal construction

प्रयागराज : माफिया अतीक के गुर्गों की जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

Fri, 04 Aug 2023 03:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 03:52 PM IST
सार

माफिया अतीक के बेटे अली ने अपने गुर्गों से कहा था कि इस जमीन को छोड़ना मत। इस भूमि पर आफिस बनवाएंगे। गजाला की बहन की शिकायत पर करेली थाने में अतीक के बेटे अली और उसके छह करीबियों पर रंगदारी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
Bulldozers run on the land of Mafia Atiq's henchmen, demolished illegal construction
बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली के गुर्गों के कब्जे की ज़मीन पर हुए कब्जे को शुक्रवार को पीडीए ने हटवा दिया। भूमि कब्जा करके बनाए गए दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। आगरा की रहने वाली गजाला बेगम की यह जमीन 90 के दशक से कब्जा की गई थी। बीच में जब गजाला ने इस जमीन को खाली कराने को कहा तो जमीन पर कब्जा करने वालों ने उससे 50 लाख की रंगदारी मांगी। 

विज्ञापन


माफिया अतीक के बेटे अली ने अपने गुर्गों से कहा था कि इस जमीन को छोड़ना मत। इस भूमि पर आफिस बनवाएंगे। गजाला की बहन की शिकायत पर करेली थाने में अतीक के बेटे अली और उसके छह करीबियों पर रंगदारी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसी कड़ी में शुक्रवार को गजाला की शिकायत पर आवास विकास परिषद और पीडीए ने संयुक्त कार्यवाही करके अली के करीबियों का कब्जा जमीन से हटवाया और दुकानों के निर्माण पर बुलडोज़र चला कर ध्वस्त कर दिया। इस बीच गजाला बेगम भी मौजूद थीं। उनका कहना है कि लंबी लड़ाई के बाद सरकार ने उनको इंसाफ दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed