फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bulldozer will run on Atiq's illegally built properties!

मुख्तार अंसारी के बाद अब अतीक की अवैध रूप से बनी संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर!

Sun, 30 Aug 2020 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Aug 2020 12:51 AM IST
सार

क्या होगी जांच
- भवनों के निर्माण में औपचारिकताएं पूरी हुई या नहीं? 
- नक्शा पास कराया गया या नहीं? 
- नक्शा पास हुआ तो इसके अनुरूप निर्माण हुआ या नहीं? 
- नक्शे के अनुरूप निर्माण न होने पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई? 
- क्या संबंधित विभागीय अफसरों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई? 

विज्ञापन
Bulldozer will run on Atiq's illegally built properties!
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

विस्तार

माफिया पर कार्रवाई के क्रम में जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत अब अतीक अहमद की अवैध रूप से बनी संपत्तियों की जांच प्रयागराज विकास प्राधिकरण से कराई जाएगी। इसमें नक्शा व अन्य नियमों का उल्लंघन पाया गया तो इन संपत्तियों के ध्वस्तीकरण की भी कार्रवाई होगी। पुलिस इसके लिए जिला प्रशासन के माध्यम से पीडीए को पत्र भेजेगी।
विज्ञापन


अतीक अहमद और उसके गुर्गों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत अपराध के जरिए अर्जित की गई संपत्तियों के जब्तीकरण के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में अब तक कुल 20 संपत्तियों को चिह्नित किया जा चुका है, जिनमें से हाल ही में सात संपत्तियों को डीएम की अनुमति मिलने पर कुर्क किया गया।
विज्ञापन


इनमें धूमनगंज खुल्दाबाद व सिविल लाइंस स्थित भवन शामिल हैं। जिन 13 संपत्तियों पर कार्रवाई के लिए डीएम की अनुमति का इंतजार है, उनमें शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित कई मकान है तो कुछ बेशकीमती जमीनें भी हैं जो धूमनगंज, कौशांबी व झूंसी में स्थित है। कार्रवाई के क्रम में अब उन मकानों के ध्वस्तीकरण की भी कार्रवाई की तैयारी है, जिनका निर्माण अवैध रूप से किया गया। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए इन मकानों की जांच विकास प्राधिकरण से कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • अतीक अहमद की अवैध रूप से अर्जित की गई जिन संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है, उनकी जांच के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से विकास प्राधिकरण को भी पत्र भेजा जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर निर्माण का होना पाया गया, तो ध्वस्तीकरण की भी कार्रवाई कराई जाएगी। अभिषेक दीक्षित, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed