फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bulldozer of PDA run on illegal plating, regional supervisor suspended

प्रयागराज : अवैध प्लाटिंग पर चला पीडीए का बुलडोजर, क्षेत्रीय सुपरवाइजर निलंबित

Sun, 17 Apr 2022 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 12:42 AM IST
सार

झूंसी में अवैध प्लाटिंग किसी से छिपी नहीं है। झूंसी से लेकर हनुमानगंज और सहसों मार्ग पर बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इसमें पीडीएकर्मियों की मिलीभगत भी आए दिन सामने आती रहती है।

विज्ञापन
Bulldozer of PDA run on illegal plating, regional supervisor suspended
Prayagraj News : झूंसी में अवैध निर्माण पर चला पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

थाना क्षेत्र के लेखराजपुर गांव में तकरीबन सौ बीघे में की जा रही अवैध प्लाटिंग के मामले में पीडीए के उपाध्यक्ष ने क्षेत्रीय सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही क्षेत्रीय अवर अभियंता और जोनल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पूरे मामले की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से कुछ दिन पहले लिखित तौर पर की गई थी। इस पर शनिवार को पीडीए विभाग सक्रिय हुआ और भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। इसके साथ ही अवैध प्लाटिंग में निर्माणाधीन मकान पर बैनर लगाकर सीलिंग की कार्रवाई की गई। पीडीए की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन



झूंसी में अवैध प्लाटिंग किसी से छिपी नहीं है। झूंसी से लेकर हनुमानगंज और सहसों मार्ग पर बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इसमें पीडीएकर्मियों की मिलीभगत भी आए दिन सामने आती रहती है। झूंसी के लेखराजपुर-कटका गांव में तकरीबन सौ बीघे में हो रही अवैध प्लाटिंग की लिखित शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से की गई थी। इस पर तीन दिन पहले पीडीए के अफसर सक्रिय हुए।

विज्ञापन

Bulldozer of PDA run on illegal plating, regional supervisor suspended
Prayagraj News : झूंसी में अवैध निर्माण पर चला पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : प्रयागराज

सौ बीघे में हो रही थी प्लाटिंग, सीएम योगी से की गई थी शिकायत

शुक्रवार को पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। शनिवार को पीडीए के जोनल अधिकारी अजय कुमार पीडीए के तोड़ू दस्ते और झूंसी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरु की। पीडीए के जोनल अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि लेखराजपुर गांव में तकरीबन सौ बीघे में गुलाम मुस्तफा उर्फ बच्चा लाल पुत्र बुलाकी, सफ्राज अहमद सलीम उर्फ खरे तथा फुजैल अहमद सचिन चंदन और उनके सहयोगी बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं।


पीडीए के तोड़ू दस्ते ने चार बुलडोजर लगाकर अवैध प्लाटिंग को ढहा दिया। इसके साथ ही अवैध प्लाटिंग पर 50 निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसी बीच शाम को पीडीए के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद चौहान ने पूरे मामले में क्षेत्रीय सुपरवाइजर संतोष तिवारी की संलिप्ता पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही क्षेत्रीय अवर अभियंता राजेश कुमार अग्रवाल तथा जोनल अधिकारी अजय कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  इसके साथ ही पीडीए के समस्त सुपरवाइजर, जोनल अधिकारी और क्षेत्रीय अवर अभियंताओं को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में हो रहे अवैध प्लाटिंग और निर्माण को तत्काल रुकवाएं। यह सुनिश्चित करें कि बगैर मानचित्र पास कराए कोई भी अवैध निर्माण न हो। नियम विरुद्घ कार्य पाए जाने पर उस इलाके के जोनल अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed