{"_id":"6233429005c7d716714c3d63","slug":"bulldozer-baba-s-procession-will-come-out-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : होली पर निकलेगी बुलडोजर बाबा की बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : होली पर निकलेगी बुलडोजर बाबा की बारात
Thu, 17 Mar 2022 07:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Mar 2022 07:45 PM IST
सार
बारात के संयोजक भाजपा नेता अमर वैश्य मुन्ना भइया के मुताबिक पहली बार सज धज कर दिन में तीन बजे सुलाकी चौराहा से बाबा बुलडोजर की बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के व्यापारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
भाजपा समर्थक ने 'बुलडोजर बाबा' का बनवाया टैटू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली के जितने रंग हैं उससे अधिक संगमनगरी के लोग रंग पर्व की परंपराओं को जीते हैं। मुर्दा बारात, हथौड़ा बारात, मुगदर बारात समेत मुहल्ले-मुहल्ले से बारातें, झांकियां और उल्टे-सीधे परिधानों में निकलने की परंपरा रही है। इस बार शुक्रवार को एक नई परंपरा की शुरुआत होगी।