फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BSC student contacked police after getting court marriage.

कोर्ट मैरिज कर बीएससी की छात्रा ने पुलिस से किया संपर्क

Thu, 11 Jul 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
BSC student contacked police after getting court marriage.
BSC student contacked police after getting court marriage. - फोटो : AU
प्रयागराज। करेली के जीटीबी नगर से तीन जुलाई से लापता छात्रा का पता चल गया है। उसने कोर्ट मैरिज कर ली है। मंगलवार को उसके पिता ने उसके पति के अपहरण और फिरौती मांगने का मुकदमा दर्ज कराया तो छात्रा ने शादी के दस्तावेज और हाईकोर्ट का डायरेक्शन पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एफआर लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

जीटीबी नगर की रहने वाली बीएससी की एक छात्रा तीन जुलाई को घर से मार्कशीट लेने की बात कहकर निकली थी, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला था। नौ जुलाई को छात्रा के पिता ने फोन एक फोन नंबर के आधार पर छात्रा के अपहरण और दस लाख फिरौती के लिए फोन आने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी सूचना जैसे ही छात्रा को हुई उसने अपने वकील के माध्यम से अपने कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट और पुलिस सुरक्षा का हाईकोर्ट का डायरेक्शन करेली पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर करेली विनीत सिंह ने बताया कि पहली नजर में ही यह मामला गलत लग रहा था लेकिन लड़की का मामला होने के कारण उन्होंने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को ही शाम को लड़की ने शादी के दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए थे। घर वालों को भी उसके प्रेम प्रसंग का मामला मालूम था। तीन जुलाई से लड़की गायब थी लेकिन सूचना नौ को दी गई। लड़की अपने पति के साथ है। शादी के बाद लड़की ने हाईकोर्ट से पुलिस सुरक्षा का डायरेक्शन भी लिया है। पूरा मामला साफ होने के बाद जल्द एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed