{"_id":"5ff9ffe28ebc3e32e557c516","slug":"bsc-inter-students-arrested-with-pistols-and-pistols-city-desk-news-ald296284026","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी, इंटर के छात्र पिस्टल व तमंचों संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी, इंटर के छात्र पिस्टल व तमंचों संग गिरफ्तार
विज्ञापन
BSC, Inter students arrested with pistols and pistols
प्रयागराज। कीडगंज पुलिस ने इंटर व बीएससी के दो छात्रों समेत चार को पिस्टल व तमंचों संग पकड़ा है। उनके कब्जे से कुल चार असलहे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कुल चार लोगों को पकड़ा है जिनमें सेे एक असलहा तस्कर है। ऐसे में यह भी आशंका है कि गिरफ्तार छात्र भी तस्करी के धंधे में ही लिप्त रहे हों। शनिवार को सभी जेल भेज दिए गए।
आईपीएस सोमेंद्र मीणा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रोशनलाल व नाका चौकी प्रभारी पंकज भाष्कर ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोका। तलाशी में इनके कब्जे से एक पिस्टल मिली। जिसके बारे में पूछने पर वह इधर उधर की बातें करने लगे। थाने लाकर पूछताछ में तीनों ने अपना नाम विवेक द्विवेदी निवासी टोंगवा कला महुली थाना खीरी, रजनीश सिंह निवासी कोरांव, साहिल तिवारी निवासी विमल सिंह उर्फ विवेक सिंह निवासी रीवा मध्यप्रदेश बताया। पिस्टल के बाबत पूछने पर बताया कि यह उन्हें भदोही निवासी विमल उर्फ विवेक सिंह निवासी पुरवा सेमराध गोपीगंज भदोही ने दी। पुलिस ने भदोही से विमल को पकड़ा तो उसके कब्जे से तीन तमंचे मिले। थाने लाकर पूछताछ की गई तो विमल तस्कर है जो मप्र से लाकर असलहों की सप्लाई आसपास के जनपदों में करता है। सीओ बैरहना एएसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि चारों को जेल भेज दिया गया है।
महंगे शौक पूरा करना था मकसद
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि आरोपी महंगे शौक पूरा करने के लिए पिस्टल व तमंचे लेकर चलते थे। पकड़ा गया विवेक एलएलबी जबकि रजनीश बीएससी अंतिम वर्ष व साहिल सेंट मैरी हायर सेकंडरी स्कूल रीवा से 12 वीं का छात्र है।
विज्ञापन
असलहों संग तस्वीरें खिंचाने के शौकीन
जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि पकड़े गए छात्र असलहों संग तस्वीर खिंचाने के भी शौकीन थे। उनके मोबाइल की जांच करने पर ऐसी कई तस्वीरें मिलीं जिसमें वह असलहों के साथ नजर आ रहे हैं।