{"_id":"5a2595e44f1c1b0d698bfeaa","slug":"brutally-beaten-nude-for-marriages","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को निर्वस्त्र का बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को निर्वस्त्र का बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के रामपुर मडूकी फैजीपुर गांव में सोमवार सुबह दंपति अपनों के गुस्से का शिकार हो गए। कलयुगी ससुर और जेठ ने बहू को निर्वस्त्र कर पीटते हुए बेटे को भी पीट लहूलुहान कर दिया। घरेलू विवाद में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। मोहल्ले के लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ। पीड़ित दंपति से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
मंझनपुर कोतवाली के रामपुर मडूकी फैजीपुर गांव की रीना देवी पत्नी प्रकाश का अपनों से विवाद चल रहा है। बताया कि आए दिन उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। सोमवार सुबह घरेलू बातों को लेकर ससुर से कहासुनी हो गई। तीखी झड़प के बाद ससुर के साथ जेठ व जेठानी ने उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीट दिया।
पत्नी को पिटता देख प्रकाश बीच-बचाव करने पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी पीटते हुए अधमरा कर दिया। दंपति को पिटते देख मोहल्ले के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव करते हुए लोगों ने मामला शांत कराया। अपनों की पिटाई से आहत दंपति थाने पहुंचे और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।