{"_id":"626eb2b29bb4923683047733","slug":"brother-in-law-raped-thirteen-year-old-sister-in-law-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : तेरह वर्षीय साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : तेरह वर्षीय साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 01 May 2022 09:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 01 May 2022 09:47 PM IST
सार
नैनी थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी एक व्यक्ति के बच्चे का बीते 28 अप्रैल को जन्मदिन था। उसकी पत्नी बीते कई महीने से अपने मायके में रह रही थी। वह अपने मायके गया और बच्चे के जन्मदिन पर सभी को आमंत्रित किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : demo pics
विस्तार
क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी के साथ उसके जीजा ने ही तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने आरोपी की पत्नी को जानकारी दी। आरोपी की पत्नी ने ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
नैनी थाना क्षेत्र के एक कालोनी निवासी एक व्यक्ति के बच्चे का बीते 28 अप्रैल को जन्मदिन था। उसकी पत्नी बीते कई महीने से अपने मायके में रह रही थी। वह अपने मायके गया और बच्चे के जन्मदिन पर सभी को आमंत्रित किया। उसकी पत्नी तो नहीं आई लेकिन उसकी 13 वर्षीय साली जन्मदिन मनाने उसके घर आ गई। आरोप है कि देर रात उसने तमंचे के बल पर साली से दुष्कर्म किा।
विज्ञापन
अगले दिन सुबह जब वह अपने घर गई तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे लेकर नैनी कोतवाली पहुंचे। यहां कोई सुनवाई नहीं होने पर वह मामले की शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस गए। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन