फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brother and sister riding a bike killed, three injured after being hit by an uncontrolled car

Kaushambi : बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, तीन घायल

Fri, 07 Nov 2025 04:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Nov 2025 04:46 PM IST
सार

संदीपनघाट कोतवाली के महगांव स्थित जीटी रोड पर शुक्रवार सुबह बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक और उसकी मौसेरी बहन की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी उसकी दूसरी मौसेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन
Brother and sister riding a bike killed, three injured after being hit by an uncontrolled car
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

संदीपनघाट कोतवाली के महगांव स्थित जीटी रोड पर शुक्रवार सुबह बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक और उसकी मौसेरी बहन की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी उसकी दूसरी मौसेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, गोमती में घुसने से कार सवार शिक्षिका और चालक को भी मामूली चोंटे आईं हैं। सूचना पाकर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


प्रयागराज के पूरामुफ्ती कोतवाली अंतर्गत भरेठा गांव निवासी जयसिंह ने बताया कि उनका बेटा विजेंद्र यादव (20) संदीपनघाट कोतवाली के महगांव अपने मौसी के घर धान कटाई के लिए गया था। हार्वेस्टर से धान कटाई का काम खत्म होने के बाद वा मौसेरी बहन शिमला यादव (18) और खुशी (16) पुत्री कमल सिंह को बाइक पर बैठाकर पैसे लेने महगांव घर लौट रहे था। महंगाव के पास जीटी रोड पार करने के दौरान प्रयागराज की ओर से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार विजेंद्र की कार के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिमला और खुशी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, गुमटी में घुसने से कार सवार शिक्षिका ऋचा मिश्रा और चालक को मामूली चोटें आईं हैं। गनीमत रही की कार का एयरबैग खुल गया था। हादसे की सूचना पाकर आई पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शिमाला और खुशी को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शिमला की मौत हो गई। जबकि खुशी की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed