फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bride refuses to marry after discovering groom's baldness; wedding procession returns empty-handed.

Prayagraj : दूल्हे के गंजेपन से नाराज दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, बैरंग लौटी बरात

Sun, 28 Jun 2026 07:03 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Jun 2026 07:03 PM IST
सार

शादी के सात फेरों के बाद रविवार सुबह विदाई से पहले दूल्हे को गंजा देखकर दुल्हन ने उसकी पत्नी बनने से इन्कार कर दिया। ऐसे में बिना दुल्हन के ही बरातियों को लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Bride refuses to marry after discovering groom's baldness; wedding procession returns empty-handed.
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

शादी के सात फेरों के बाद रविवार सुबह विदाई से पहले दूल्हे को गंजा देखकर दुल्हन ने उसकी पत्नी बनने से इन्कार कर दिया। ऐसे में बिना दुल्हन के ही बरातियों को लौटना पड़ा। हंडिया के वार्ड नंबर एक नटवापर निवासी अक्षय भाई चौहान की बेटी नमृता की शादी महरुपुर, जफराबाद, जौनपुर निवासी सुभाष चौहान के बेटे राजेश के साथ तय थी। शनिवार की रात द्वारचार के बाद सात फेरों सहित शादी की रस्म भी पूरी हो गई।

विज्ञापन

रविवार सुबह विदाई के समय युवती ने दूल्हे को गंजा देखकर उसकी पत्नी बनने से इन्कार करते हुए ससुराल जाने से मना कर दिया। उसके इस निर्णय से घराती व बराती पक्ष के लोग स्तब्ध रह गए। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का उपहार व नकद वापस कर दिया। कोतवाल अनूप सरोज ने बताया कि मामले की कार्रवाई के बजाय दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed