फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bride not listen to groom there was uproar In Pratapgarh s Mandhata

ऐसा बांधों फिर शादी करने की न सोचे: दूल्हे ने ऐसा क्या किया कि लड़कीवालों का खौला खून? पूरी बरात ने भुगती सजा

Fri, 16 Jun 2023 09:05 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मानधाता (प्रतापगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानधाता (प्रतापगढ़) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 16 Jun 2023 09:05 AM IST
सार

दूल्हे ने दुल्हन से एक अजीब मांग कर डाली। इससे आक्रोशित लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। दूल्हे रामसिंह को बांधने के दौरान कुछ लोग कहते रहे कि ऐसा बांधों कि फिर शादी करने की न सोचे।

विज्ञापन
Bride not listen to groom there was uproar In Pratapgarh s Mandhata
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रतापगढ़ के मानधाता थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान बात उस समय बिगड़ गई जब जयमाल के दौरान दूल्हे ने दुल्हन से एक अजीब मांग कर डाली। इससे आक्रोशित लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। दूल्हे रामसिंह को बांधने के दौरान कुछ लोग कहते रहे कि ऐसा बांधों कि फिर शादी करने की न सोचे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नगर पंचायत मानधाता की चेयरमैन के पुत्र बादल पटेल भी नजर आ रहे हैं। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां दोनों पक्षों के बीच सगाई में दिए गए रुपये व खर्च के लेनदेन के बारे में बातचीत जारी रही।

विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के हरखपुर में बुधवार को जौनपुर जनपद के लोढ़ा का पुरवा गांव से बरात आई थी। द्वारचार कार्यक्रम हंसी खुशी के बीच परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ। ग्रामीणों के अनुसार रात में जयमाल के दौरान दूल्हे राम सिंह ने दुल्हन को चश्मा लगाने के लिए बोला। दुल्हन ने रात में चश्मा लगाने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयमाल के बाद दोनों पक्ष के लोग वर वधू को आशीर्वाद देने लगे। इस बीच दूल्हे के दो दोस्त उनके पास पहुंचे और चश्मा लगाकर दुल्हन के साथ फोटो खिंचवानी चाही। दूल्हे ने फिर दुल्हन से चश्मा लगाने और फोटो खिंचवाने को कहा। जिसका दुल्हन विरोध कर बैठी। बात बढ़ने पर दूल्हे रामसिंह ने शादी से ही इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

इस विवाद के बाद रात भर मान मनौव्वल का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। बात न बनने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बनाते हुए दूल्हे को पेड़ से बांध दिया। इस दौरान कन्या पक्ष के लोग दूल्हे पर दहेज की मांग करने का आरोप भी लोग लगाने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।

थाने में पुलिस के सामने दूल्हा शादी के लिए राजी हो गया, लेकिन दुल्हन उससे विवाह को तैयार नहीं हुई। लड़की का पिता सगाई में दिए गए नगद रुपये व खर्च की मांग वर पक्ष के सामने रख दी। मानधाता थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के अलावा रिश्तेदार व संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में बातचीत चल रही है। कोई तहरीर देता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ऐसा बांधों फिर शादी की न सोचे...
हरखपुर में पेड़ से दूल्हे रामसिंह को बांधने के दौरान कुछ लोग कहते रहे कि ऐसा बांधों कि फिर शादी करने की न सोचे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नगर पंचायत मानधाता की चेयरमैन के पुत्र बादल पटेल भी नजर आ रहे हैं। जो दूल्हे को पेड़ से बांधने की हिमायत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जब थाने पर पुलिस वालों ने वजह पूछी तो वह आनाकानी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed