फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bride left after the marriage, said on the phone - the marriage is over

Prayagraj : निकाह के बाद चली गई दुल्हन, फोन पर बोली- शादी खत्म, बरातियों और घरातियों में हुई झड़प

Mon, 20 Nov 2023 01:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 01:18 PM IST
सार

समारोह में निकाह के बाद खाना-पीना हो रहा था कि कुछ लोगों को पता चलता कि दुल्हन गायब है। उसके घर वाले अंदर ही अंदर कुछ देर तक मामले को दबाए रहे। लेकिन कुछ ही देर में घरातियों को पता चल गया कि उसने किसी से फोन पर शादी से मना कर दिया। इसके बाद तो दूल्हा पक्ष के लोग भड़क गए।

विज्ञापन
bride left after the marriage, said on the phone - the marriage is over
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र के एक गांव से शनिवार को सुल्तानपुर गई बरात का वहां जमकर आवभगत हुआ। काजी ने निकाह पढ़वाया। बाद में पता कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई। खोजबीन की गई पर मिली नहीं। बाद में किसी से फोन पर उसने कहा कि वह इस शादी को नहीं मानती। रविवार को बरात बिन दुल्हन लौट आई।

विज्ञापन

समारोह में निकाह के बाद खाना-पीना हो रहा था कि कुछ लोगों को पता चलता कि दुल्हन गायब है। उसके घर वाले अंदर ही अंदर कुछ देर तक मामले को दबाए रहे। लेकिन कुछ ही देर में घरातियों को पता चल गया कि उसने किसी से फोन पर शादी से मना कर दिया। इसके बाद तो दूल्हा पक्ष के लोग भड़क गए।

विज्ञापन

बरातियों और घरातियों में झड़प होने लगी। इसकी सूचना किसी ने थाने में दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने पंचायत हुई। पुलिस लेन-देन करा कर दोनों पक्षों में समझौता करा करा दिया। लेकिन बिन दुल्हन जब रविवार की सुबह बरात गांव लौटी तो हर तरफ चर्चा का विषय बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed