{"_id":"62aa0eb44f5910774f23edc4","slug":"bribe-case-lekhpal-arrested-red-handed-taking-bribe-of-ten-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"bribe case : दस हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
bribe case : दस हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार
Wed, 15 Jun 2022 10:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:24 PM IST
सार
बहरिया थाना क्षेत्र के किसान रामफेर ने कुछ दिन पहले एसपी विजिलेंस को शिकायती पत्र दिया था। पत्र में फूलपुर तहसील के लेखपाल मसूद अहमद की शिकायत की गई थी कि वह पट्टे की जमीन की पैमाइश चाहते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जार्जटाउन थाना क्षेत्र में पार्वती हास्पिटल के पास बुधवार की शाम विजिलेंस ने लेखपाल मसूद अहमद को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बहरिया के सेहुआडीह के रहने वाले एक किसान की शिकायत पर विजिलेंस ने कार्रवाई की। मसूद को बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
बहरिया थाना क्षेत्र के किसान रामफेर ने कुछ दिन पहले एसपी विजिलेंस को शिकायती पत्र दिया था। पत्र में फूलपुर तहसील के लेखपाल मसूद अहमद की शिकायत की गई थी कि वह पट्टे की जमीन की पैमाइश चाहते हैं। उन्होंने तहसील में प्रार्थना पत्र दिया तो लेखपाल मसूद अहमद इस काम के लिए दस हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। एसपी ने अपने स्तर पर जांच कराई। मामला सही निकला।
विज्ञापन
मसूद को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। किसान रामफेर से कहा गया कि वह मसूद को पैसे देने के लिए पार्वती हास्पिटल के पास बुलाए। बुधवार की शाम को मसूद पार्वती हास्पिटल के पास पहुंच गया। रामफेर ने उसे दस हजार रुपये दिए। इसी समय विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने अपना परिचय दिया तो मसूद माफी मांगने लगा। वह रोने लगा।
विज्ञापन
उसे जार्जटाउन थाने ले जाया गया। विजिलेंस टीम के मुताबिक मसूद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। उसके विभाग को सूचना दे गई है। विभाग अपने स्तर पर अलग कार्रवाई करेगा। उसे बृहस्पतिवार को वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।